{"_id":"59481f934f1c1b614b8b4648","slug":"101497898899-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"द्वार पर गाड़ी खड़ी करने पर पड़ोसी ने तोड़ी गाड़ी, मचाया हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
द्वार पर गाड़ी खड़ी करने पर पड़ोसी ने तोड़ी गाड़ी, मचाया हंगामा
Updated Tue, 20 Jun 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राजगढ़। बाजार निवासी एक व्यक्ति के यहां आई बारात के दौरान दरवाजे पर गाड़ी खड़ी करने पर पड़ोसी ने रविवार की रात एक बाइक तोड़ दी। बारातियों व घरातियों के साथ गालीगलौज की। पीड़ितों सौ नंबर पर पुलिस को सूचना देकर बुलाया तो आरोपी युवक ने खुद को घर के अंदर कैद कर लिया। जैसे ही पुलिस वहां से गई अपने छत पर चढ़ कर ईंट-पत्थर चलाने लगा। घारातियों ने मड़िहान थाने में तहरीर दी।
बाजार निवासी एक केशरी परिवार के लड़की की बारात आई थी। जिसमें उनके रिश्तेदार आए हुए थे। बारात आने पर कुछ बारातियों ने उनके पड़ोसी के द्वार पर अपनी बाइक खड़ी कर दी। जिससे उनका पड़ोसी नाराज हो गया और बाइक को तोड़ते हुए बारातियों व घारातियों को गाली देने लगा। युवक के हंगामा मचाने पर घाराती व बाराती उसको समझाने पहुंचे तो उनके साथ भी अभद्र व्यवहार कर गाली गलौज करने लगा। । युवक के व्यवहार से क्षुब्ध लोगों ने तत्काल सौ नंबर पर फोन कर घटना की सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देख युवक अपने घर में घुस कर दरवाजा बंद कर लिया, लेकिन जैसे ही पुलिस वापस गई तो युवक दोबारा अपने छत पर पहुंचा और ईंट पत्थर चलाने लगा। घटना से नाराज लोगों ने आरोपी के खिलाफ मड़िहान में तहरीर दी है।