{"_id":"61059d098ebc3ebf3a5e6efc","slug":"crime-branch-team-along-with-dog-squad-investigated-mirzapur-news-vns603576280","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम ब्रांच की टीम ने डाग स्क्वाड के साथ की छानबीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्राइम ब्रांच की टीम ने डाग स्क्वाड के साथ की छानबीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीखड़। कछवां थाना क्षेत्र के सीखड़ ब्लॉक परिसर में संदिग्ध परिस्थितियों में वीडीओ की फंदे पर लटककर हुई मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद शनिवार को क्राइम ब्रांच की टीम डाग स्क्वॉयड टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस छानबीन में जुट गई है। हालांकि परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।
अहरौरा थानाक्षेत्र के सहुवाइन का गोला निवासी संतोष कुमार वाराणसी के कंदवा शिवधाम कॉलोनी में मकान बनाकर रहते थे। वह सीखड़ ब्लॉक की मेड़िया और विट्ठलपुर गांव के सेक्रेटरी थे। ब्लॉक परिसर में कर्मचारियों का एक कमरा है, जहां कर्मचारी दिन में बैठते हैं। सेक्रेटरी संतोष कुमार सोनकर (45) प्रतिदिन की तरह बृहस्पतिवार को ब्लाक आए थे। ब्लाक परिसर के जिस कमरे के सामने उनकी बाइक मिली, उसमें ताला लगा था। परिजनों ने घर न पहुंचने की सूचना पर खोजबीन की। पीछे के दरवाजे से लोग कमरे में घुसे तो उनका संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका शव मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हत्या की आशंका जताई गई। इसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई। शनिवार को पुलिस और क्राइम ग्रांच की टीम घटनास्थल पर पहुंची। क्राइम ब्रांच प्रभारी रामस्वरूप वर्मा की टीम ने लोगों से पूछताछ की। डाग स्क्वॉयड ने भी छानबीन की। खोजी कुत्ता घूम कर फिर उसी स्थान पर चला गया। क्राइम ब्रांच प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या का मामला लग रहा है। जांच की जा रही है। सीओ सदर शैलेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि छानबीन चल रही है।