{"_id":"69bba963d3b3b376cf01746d","slug":"cow-kicks-while-being-milked-elderly-man-died-after-sustaining-injury-to-private-parts-in-mirzapur-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: दूध निकालते समय गाय ने मारी लात, प्राइवेट पार्ट में चोट लगने से वृद्ध की हुई मौत; परिवार में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: दूध निकालते समय गाय ने मारी लात, प्राइवेट पार्ट में चोट लगने से वृद्ध की हुई मौत; परिवार में कोहराम
Thu, 19 Mar 2026 01:14 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:14 PM IST
सार
Mirzapur News: मिर्जापुर जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां दूध निकालते समय गाय ने लात मार दी। इस दौरान प्राइवेट पार्ट में चोट लगने से वृद्ध की मौत हो गई।
विज्ञापन
रोती-बिलखती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के ग्राम सभा खुटारी में बुधवार देर शाम को पप्पू (58) गाय का दूध निकाल रहा था। इसी दौरान गाय ने उसके प्राईवेट पार्ट में पैर मार दी। पैर लगते ही पप्पू अचेत होकर गिर गया। परिवार के लोग जब तक देखते वृद्ध की मौत हो चुकी थी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मृतक को चार लड़के व एक लड़की है। सभी की शादी हो चुकी है। मृतक का परिवार मजदूरी करके किसी तरह अपना जीवन यापन करता है। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक की पत्नी लालती बेहोश हो जा रही है। परिवार वालों ने मड़िहान थाने पर इसकी सूचना दी। सुबह शव को मड़िहान थाने पर ले जाया गया। पुलिस पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
मड़िहान थानाध्यक्ष बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि एक वृद्ध को गाय ने प्राइवेट पार्ट पर पैर मार दी, जिसस उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन