फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Couple donated blood on wedding anniversary in Mirzapur

मिसाल: मिर्जापुर में शादी की सालगिरह पर दंपती ने पहले किया रक्तदान, फिर काटा केक

Thu, 03 Jun 2021 12:45 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 03 Jun 2021 12:45 AM IST
सार

मिर्जापुर ब्लड डोनर क्लब के सदस्य दीपक हैहयवंशी ने मंगलवार को रक्तदान किया। पत्नी हीमोग्लोबिन कम होने के कारण रक्तदान नहीं कर पाई।

विज्ञापन
Couple donated blood on wedding anniversary in Mirzapur
रक्तदान करता शख्स। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शादी की सालगिरह को लोग यादगार बनाने के लिए महंगे गिफ्ट देते हैं, रंगारंग कार्यक्रम आयोजित करते हैं। जमकर मस्ती करते हैं। पर कुछ ऐसे भी लोग हैं जो इस खास दिन को और भी खास बनाने के लिए कुछ अलग करने की सोचते हैं। कुछ ऐसा ही किया है उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में रहने वाले एक दंपती ने। 

विज्ञापन


मिर्जापुर ब्लड डोनर क्लब के सदस्य दीपक हैहयवंशी ने बुधवार को अपनी शादी की 10वीं वर्षगांठ पर रक्तदान किया और फिर ब्लड डोनेशन कैंप में ही पति-पत्नी ने केक काटा।
विज्ञापन


मिर्जापुर ब्लड डोनर क्लब के संस्थापक कृष्णानन्द हैहयवंशी ने बताया कि दीपक की पत्नी पूजा भी रक्तदान करने आईं थी लेकिन हीमोग्लोबिन कम होने के कारण उनका रक्तदान नहीं हुआ। पति-पत्नी ने अपने खास दिन पर रक्तदान कर कहा कि हर एक इंसान को दूसरों की जान बचाने में हर संभव सहयोग करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

दीपक व पत्नी पूजा ने ब्लड बैंक में ही एक दूसरे को माला पहनाई और केक भी काटा। हर कोई इनके इस प्रयास को सराहत दिखा। पति पत्नी ने ऐसे खास पलों पर सामाजिक कार्यो से जुड़ने की अपील की। इस मौके पर रामकुमार गुप्ता, अंकुर सोनी, अमित पटेल, अंगद सोनी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed