{"_id":"5f625a698ebc3e78d5605064","slug":"counting-and-survey-will-start-from-october-1-mirzapur-news-vns547584841","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक अक्टूबर से शुरू होगी गणना व सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक अक्टूबर से शुरू होगी गणना व सर्वे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के तहत जिलाधिकारी सुशील कुुमार पटेल ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पुनरीक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा जारी कर दी है।
त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण के लिए संबंधित बीएलओ घर- घर जाकर गणना व सर्वेक्षण का कार्य एक अक्टूबर से 12 नवंबर तक करेंगे। इसके साथ ही एक अक्टूबर से पांच नवंबर तक आनलाइन आवेदन भी किया जा सकता है। इसके बाद बीएलओ अथवा अन्य आनलाइन से प्राप्त आवेदन पत्रों की जांच छह नवंबर से 12 नवंबर तक घर- घर जाकर करेंगे। ड्राफ्ट नामावलियों की कंप्यूटरीकृत पांडुलिपि की तैयारी 13 नवंबर से पांच दिसंबर तक होगी। इस प्रकार ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन छह दिसंबर को किया जाएगा। इसके बाद ड्राफ्ट के रूप में प्रकाशित निर्वाचक नामावली का निरीक्षण छह दिसंबर से 12 दिसंबर तक किया जा सकता है। इसी अवधि में दावां और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। इनका निस्तारण 13 दिसंबर से 19 दिसंबर के बीच में किया जा सकता है। निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिए अंतिम प्रकाशन 29 दिसंबर 2020 को किया जाएगा।