{"_id":"657ca44a33d7c8a2e50a5a05","slug":"councilor-honored-for-excellent-suggestion-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-9789-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: बेहतरीन सुझाव के लिए सभासद हुए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: बेहतरीन सुझाव के लिए सभासद हुए सम्मानित
विज्ञापन
मिर्जापुर। लालडिग्गी स्थित नगर पालिका परिषद के प्रधान कार्यालय में शुक्रवार को स्वच्छ सर्वेक्षण- दो के समय बेहतरीन सुझाव देने के लिए नगर पालिका के चार सभासदों को सम्मानित किया गया। इसके पहले जनजागृति दिवस के अवसर पर इनको लखनऊ में नगर विकास मंत्री ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया था।
शुक्रवार को प्रधान कार्यालय पर नगर पालिकाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने भी उन चारों सभासद को अंगवस्त्र और माला पहनाकर सम्मानित किया। सभासद अलंकार जायसवाल, इंद्रजीत पटेल, दुर्गा प्रसाद यादव, संदीप तिवारी ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2.0 के दौरान बेहतरीन सुझाव दिया था। इनके सुझावों को शासन स्तर पर सराहा गया था। लखनऊ में स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति के पहली बैठक में बरौंधा वार्ड से सभासद संदीप तिवारी ने जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी बातों को मंच के माध्यम से रखा था। नगर पालिकाध्यक्ष ने कहा कि क्या इंदौर की तरह मिर्जापुर की रैंकिंग नही आ सकती। हम सभी को मिलकर मिर्जापुर नगर पालिका को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए कार्य करना होगा। वार्ड के सभी सभासद, समिति के सदस्य, जनता सभी को एक परिवार के रूप में कार्य करना होगा। एक अच्छी कार्य योजना बनाकर समाज को साथ लेकर नगर पालिका क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाना होगा।
इस मौके पर सभासद कमलेश मौर्या,राकेश यादव, रतन बिंद, रूपेश यादव, नीरज गुप्ता, प्रभारी ईओ सुधीर वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।