{"_id":"5f1332518ebc3e63785ee47d","slug":"coronavirus-five-positives-including-son-of-pac-soldier-three-discharges-mirzapur-news-vns536588666","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: पीएसी सिपाही के पुत्र समेत पांच पॉजिटिव, तीन डिस्चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus: पीएसी सिपाही के पुत्र समेत पांच पॉजिटिव, तीन डिस्चार्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। जिले में लगातार 20वें दिन कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी रहा। शनिवार को पीएसी सिपाही के पुत्र समेत पांच लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई। इसमें एक जमालपुर थाना क्षेत्र और चार नगर क्षेत्र के निवासी हैं। पांच संक्रमितों के मिलने के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 289 हो गई। तीन लोगों के स्वस्थ होने पर उनको शनिवार को छुट्टी दे दी गई। अब तक स्वस्थ होने पर 191 को डिस्चार्ज किया गया। इस समय जिले में 91 एक्टिव मरीज हैं। जबकि सात लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
कोरोना संक्रमितों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती चली जा रही है। कोरोना संक्रमितों की संख्या 300 के करीब पहुंच रही है। इसके बाद भी लोग नहीं चेत रहे है। पूर्ण बंदी के बाद भी लोग सड़कों पर नजर आ रहे है। बहुत लोग है तो मास्क का भी प्रयोग नहीं कर रहे है। सीएमओ डॉ. ओपी तिवारी ने बताया कि शनिवार को 265 लोगों की रिपोर्ट आई है। इसमें पांच पाजिटिव और अन्य की रिपोर्ट निगेटिव है। इसमें पक्का पोखरा निवासी एक महिला, जमालपुर के डवक निवासी पुरुष, नगर के दुर्गा देवी मोहल्ल निवासी महिला, देहात कोतवाली के महेवा निवासी पुरुष है। 39वीं वाहिनी पीएसी में तैनात एक सिपाही जिसके स्पाइन का आपरेशन लखनऊ पीजीआई में होना है। वहां उसे रक्त देने के पूर्व उसके पुत्र की कोरोना जांच हुई। जिसकी रिपोर्ट पाजिटिव आई है। वह लखनऊ में ही है। बाकी लोगों को जिले के सेम्फोर्ड के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। शनिवार को तीन लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उनको छुट्टी दी गई। इसमें मसारी गांव निवासी पुरुष, बरियाघाट निवासी युवक व अदलहाट निवासी पुरुष है। शनिवार को हॉट स्पाट और मंडलीय अस्पताल मेें आने वाले 301 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया। जिले से अब तक 11 हजार 29 सैंपल लिए जा चुके है।