{"_id":"6123f2ed8ebc3e79f02a1bd2","slug":"corona-vaccine-was-administered-on-eight-thousand-579-mirzapur-news-vns607558144","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताड़केश्वर महादेव का श्रृंगार देख अभिभूत हुए श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताड़केश्वर महादेव का श्रृंगार देख अभिभूत हुए श्रद्धालु
विज्ञापन
मिर्जापुर। रैदानी कालोनी स्थित ताड़केश्वर महोदव का भव्य शृंगार व आरती पूजन किया गया। सावन के पांचवें सोमवार को महादेव का फूलों से किया गया भव्य शृंगार देख श्रद्धालु अभिभूत हो गए। दर्शन व पूजन के लिए शिव भक्तों का मंदिर पर तांता लगा रहा।
महंत शिवमंगल गिरी के नेतृत्व में सोमवार को बरियाघाट से गंगा जल लाकर बाबा का विधिवत अभिषेक किया। मंदिर का कपाट खुलते ही सावन मास में व्रत रखने वाली महिलाओं ने भी मंदिर में पहुंचकर बेल पत्र, मदार पुष्प, भांग व सुगंधित फूल चढ़ाकर भोलेनाथ का अभिषेक किया। भोर चार बजे से 12 बजे तक जलाभिषेक व भोलेनाथ का भव्य शृंगार किया गया। चार बजे से रात्रि नौ बजे तक दर्शन व पूजन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस मंदिर को रंग-बिरंगे झालर व बत्तियों से सजाया गया था। दर्शन पूजन के लिए आए शिवभक्तों में प्रसाद भी वितरित किए गए। इस दौरान जय मंगल व संजय गिरी मौजूद रहे।
इनसेट
ंमां दुर्गा के श्रृंगार में उमड़े श्रद्धालु, किया दर्शन-पूजन
मिर्जापुर। सावन के आखिरी सोमवार को नगर के कसरहट्टी स्थित दुर्गा देवी मंदिर को रंग बिरंगे झालर व फूल पत्तियों से सजाया गया। मां दुर्गा के अलावा मंदिर में विराजमान भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार किया गया। पूरे दिन भजन कीर्तन चलता रहा। शाम को मां दुर्गा की आरती की गई।
विज्ञापन
आरती पश्चात भारी संख्या में उमड़े श्रद्धालु माता का दर्शन कर निहाल हो गए। दर्शन- पूजन के दौरान आए भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। महिलाओं की ओर से हो रहे भक्ति गीत से मंदिर परिसर गुंजायमान रहा। मंदिर पुजारी माता सावित्री देवी ने बताया कि पूरे सावन भर यहां दर्शन-पूजन व भजन कीर्तन का आयोजन किया जाता है। सावन के आखिरी सोमवार के दिन महिला मंडल के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजन किया जाता है। इस दौरान सुनीता, राजकुमारी, राधा, सरिता, रंजना, पिंकी, रिंकी, अंजू, उषा, कौशल्या व सुशीला आदि रहे।