फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   corona positiv

सीएमओ कायालय में चाय दुकानदार समेत 14 पाजिटिव, 22 डिस्चार्ज

Fri, 17 Jul 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
corona positiv
जमालपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कर सैम्पलिंग करती स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। जिले में लगातार 19वें दिन कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को मिले 14 पाजीटिव में ज्यादातर नगर क्षेत्र के है। इनमें एक संक्रमित सीएमओ कार्यालय में चाय का दुकानदार है। 14 संक्रमितों के मिलने के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 264 हो गई है। 22 लोगों के स्वस्थ होने पर उनको छुट्टी दे दी गई। इसके बाद डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या 188 हो गई है। एक्टिव केस 91 है। अब तक सात लोगों की कोरोना से मौत हुई है। पिछले तीन दिनों में 14 संक्रमित मिले थे और शुक्रवार को एक साथ कोरोना संक्रमित मरीज मिले है। सीएमओ डा. ओपी तिवारी ने बताया कि शुक्रवार को 246 लोगों की रिपोर्ट आई है। इसमें 14 लोग पाजिटिव आई है। एक मकरी खोह निवासी पुरुष, धुंधी कटरा निवासी पुरुष, चपगहना निवासी पुरुष, सबरी निवासी एक महिला, कतवारु का पुरा निवासी एक पुरुष, विसुंदरपुर रोड निवासी एक पुरुष, गुरसंडी रायपुर निवासी एक पुरुष,रमईपट्टी निवासी एक पुरुष, वासलीगंज निवासी दो पुरुष, इमरती रोड निवासी एक पुरुष, मुकेरीबाजार निवासी एक पुरुष, कुशहा वियजपुर निवासी एक पुरुष, बीरमउवा निवासी एक महिला है। 22 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। इसमें चील्ह के हरसिंगपुर निवासी दो पुरुष, विष्णुपट्टी निवासी एक पुरुष व एक महिला, सबरी निवासी एक पुरुष, अनंतराम पट्टी निवासी एक दो पुरुष, पतेरी राजगढ़ निवासी एक पुरुष, टटहाई रोड निवासी पांच पुरुष, मुकेरी बाजार निवासी चार पुरुष व दो महिला, लोहंदी निवासी एक महिला, सिटी कोतवाली निवासी एक पुरुष, मोर्चाघर निवासी एक महिला है। शुक्रवार को हाट स्पाट और मंडलीय अस्पताल में आने वाले 392 संदिग्धों का सैंपल लिय गया। जिले से अब तक 10 हजार 728 लोगों का सैंपल लिया जा चुको है। लगभग 12 लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed