फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Corona curfew on Friday night from eight in the monday morning to seven

शुक्रवार की रात आठ बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक कोरोना कर्फ्यू

Wed, 21 Apr 2021 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Corona curfew on Friday night from eight in the monday morning to seven
मिर्जापुर। यूपी सरकार ने पूर्ण लाकडाउन का निर्णय तो नहीं लिया लेकिन कोरोना कर्फ्यू का समय जरूर बढ़ा दिया। अब प्रति सप्ताह शुक्रवार की रात आठ बजे से सोमवार की सुबह सात बजे तक पूर्ण बंदी रहेगी। इसके उल्लंघन पर वही नियम लागू होंगे जो शनिवार व रविवार की पूर्ण बंदी के उल्लंघन में थे। साथ ही छूट की स्थिति भी लगभग वही रहेगी।
विज्ञापन

प्रदेश के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने सभी मंडलायुक्त व जिलाधिकारियों को आदेश जारी कर शुक्रवार की रात आठ बजे से सोमवार की सुबह सात बजे तक पूर्ण बंदी कराने को कहा है। इसके साथ ही सभी जगहों पर युद्धस्तर पर सैनिटाइजेशन व अन्य सुरक्षात्मक कार्यों को कराने का निर्देश दिया गया है। विशेष रूप से कहा गया है कि दवा व इससे संबंधित व्यवसाय तथा औद्योगिक संस्थानों के लिए छूट रहेगी। रात की पाली में काम करने वालों के लिए उनका परिचय पत्र ही उनका पास होगा। इसी प्रकार मीडिया व अन्य कर्मियों के लिए भी कहा गया है कि उनका परिचय पत्र ही उनका पास होगा। इसके साथ ही अन्य बिंदुओं तक दिशा निर्देश दिया गया। कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण रूप से पालन तथा मास्क के प्रयोग के लिए भी निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed