फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Corona cases updates: Five year old child died by corona in mirzapur

मिर्जापुर: पांच साल के बच्चे की कोरोना से मौत, 17 मिले संक्रमित

Tue, 01 Jun 2021 09:48 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 01 Jun 2021 09:48 PM IST
सार

मिर्जापुर जिले में अब तक 94 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। कुल 145 एक्टिव केस बचे हैं।

विज्ञापन
Corona cases updates: Five year old child died by corona in mirzapur
coronavirus demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना के तीसरे लहर में बच्चों के संक्रमित होने की आशंका जताई जा रही थी, कि मिर्जापुर जिले के अदलहाट निवासी एक पांच वर्षीय बच्चे की बीएचयू में मौत हो गई। जिले का ये पहला मामला है जब किसी पांच साल के बच्चे की कोरोना से मौत हुई है। मंगलवार को जिले में कोविड के सात संक्रमित मिले तो 17 को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में अब 145 एक्टिव केस हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मंगलवार को सात संक्रमितों के मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 10 हजार 897 हो चुकी है। 17 लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज किया गया। जिसके बाद अब तक 10 हजार 658 लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया। अदलहाट थाना क्षेत्र निवासी एक पांच वर्षीय बच्चे की बीएचयू में मौत हो गई। जिले में अब तक 94 की कोरोना से मौत हो चुकी है। एल-2 अस्पताल के आईसोलेशन में इस समय तीन मरीज हैं। विंध्याचल के सीएचसी में बने-1 अस्पताल में कोई मरीज नहीं है। 73 लोग होम आईसोलेशन में है। 68 दूसरे जिले में भर्ती है। एक मरीज को ट्रेस नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन


कोरोना के नोडल डॉ. अजय कुमार ने बताया कि अदलहाट निवासी पांच वर्षीय बच्चे की दो दिन पूर्व बीएचयू में मौत हो गई। जानकारी मिलने पर मंगलवार को उसे मिर्जापुर के पोर्टल पर अपडेट किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बच्चे को बीमारी होगी। बीएचयू में भर्ती होने के दौरान उसे कोविड हो गया होगा। मंगलवार को 10 हजार 473 की रिपोर्ट आई है। एक बच्चे की कोरोना से मौत हुई है। सात संक्रमितों में एक पुरुष और छह महिला संक्रमित पाई गई हैं। जिले में अब तक पांच लाख 37 हजार 510 का सैंपल लिया जा चुका है। पांच लाख 33 हजार 541 की रिपोर्ट आई है। तीन हजार 969 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक तीन लाख 23 हजार 695 का एंटीजन किट से जांच कराया गया है। जिले में इस समय 89 हाट स्पाट है। 69 ग्रामीण और 20 शहरी क्षेत्र में है।  

कोरोना के आंकड़े
संक्रमित मिले- 07
स्वस्थ्य हुए- 17
आज मौत- 01
कुल संक्रमित- 10897 
अब तक स्वस्थ- 10658
अब तक मौत- 94
एक्टिव केस- 145
हॉटस्पॉट- 89
एल-टू- आईशोलेशन- 03
होम आईसोलेशन- 73

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed