फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   corona case increase in halia block

हलिया में कई मौतें, उदासीन है प्रशासन

Sun, 23 May 2021 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
corona case increase in halia block
हलिया। जनपद से सुदूर अति पिछड़े और आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र हलिया विकासखंड के सोनगढ़ा गांव में तीन लोगों की बुखार, जुकाम, आदि कोरोना के लक्षणों से मौत हुई है। इसके अलावा, ब्लाक क्षेत्र के अन्य इलाकों में कोरोना के लक्षणों से कई लोगों की मौतें हुई हैं। कई लोग बीमारियों की चपेट में भी आए हैं लेकिन जांच कराने के लिए कम ही लोग स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच रहे हैं। इस कारण अन्य लोग भी इसकी चपेट में आ रहे। इसके बाद भी गांव में सैनिटाइजेशन नहीं कराया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी अभिषेक जायसवाल का कहना है कि सैनिटाइजेशन की जिम्मेदारी ब्लॉक विभाग की है। एडीओ पंचायत पीयूष दुबे ने बताया कि सफाईकर्मियों द्वारा सैनिटाइजेशन गांव में हो रहा है। किसी गांव में अभी तक सैनिटाइजेशन नहीं हुआ है। विगत एक पखवाड़े से गांव में कोरोना महामारी और बीमारी की स्थिति काफी भयावह थी। कोरोना महामारी में खांसी, जुकाम, बुखार, सीने में जकड़न के चलते आधा दर्जन से अधिक लोगों की आकस्मिक मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग तो गांव में जाकर जांच कराया, पर मात्र एक दो घरों की जांच करके खानापूर्ति की गई। गांवों में ब्लीचिंग पावडर डीडीटी के घोल व चुने का छिड़काव भी नहीं किया गया।
विज्ञापन

एक पखवाड़े में क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक लोगों की मौत
कोरोना के कहर के चलते व बुखार, जुकाम, खांसी, सीने में जकड़न के चलते 18 अप्रैल से मौत का सिलसिला शुरू हुआ तो 16 मई तक कुल आधा दर्जन से अधिक लोगों की मौतें है। ज्यादातर लोगों की मौत बुखार सीने में जकड़न के चलते हुई है। सोनगढ़ा गांव निवासी हिंछलाल लाल दुबे 65 की मौत 23 अप्रैल, कौशल्या प्रसाद पांडेय 64 की मौत 30 अप्रैल, श्याम नारायण दुबे 65 की मौत पांच मई को हुई। विकासखंड केवीरपुर निवासी मोतीलाल मौर्या 50 वर्ष, संजय पांडेय निवासी बेमौरी 30 वर्ष, कल्लू वर्मा निवासी मवाई कला 50 वर्ष, अलगंता पत्नी सीता राम 55 वर्ष, दान बहादुर सिंह निवासी बबुरा कलां 55 वर्ष की बुखार, खांसी, जुकाम, हार्ट अटैक के चलते मौत हुई है। नव निर्वाचित ग्राम सोनगढ़ा अमृतलाल कोल ने बताया कि बताया कि इस समय गांव के लोगों को सरकारी सुविधाओं से भरोसा उठ गया है। गांव में सैनिटाइजेशन नहीं हो रहा है डीडीटी का छिड़काव नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

मात्र चार घरों में हुई जांच तो मिले तीन पाजिटिव
ग्राम पंचायत सोनगढा की आबादी लगभग 7000 है। जहां पर मात्र चार घरों में आकर ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच की है। इसमें तीन लोग पॉजिटिव पाए गए हैं, फिर भी महकमा मौन है। क्षेत्र के शंकरलाल केसरवानी, मोतीलाल, माधव लाल वर्मा, प्रशांत कुमार, अमृतलाल आदि लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों सहित आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का इस कोरोना महामारी में कहीं अता पता नहीं चल रहा है। ग्रामीण इस महामारी में झोलाछाप और मेडिकल से दवा लेकर स्वयं इलाज कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed