फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Coordination between the government and entrepreneurs will give impetus to industry and export

Mirzapur News: सरकार और उद्यमियों के बीच तालमेल से मिलेगी इंडस्ट्री व निर्यात को गति

Wed, 27 Nov 2024 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Coordination between the government and entrepreneurs will give impetus to industry and export
मिर्जापुर। केंद्र सरकार निर्यात बढ़ाने पर जोर दे रही है और निर्यात में वृद्धि में उद्यमियों, एमएसएमई, शिल्पी, निर्यातकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। सरकार और उद्यमियों के बीच तालमेल से निर्यात को गति मिलेगी।
विज्ञापन

ये विचार मंगलवार को विकास भवन के सभागार में आयोजित ई कॉमर्स निर्यात प्रोत्साहन संवर्धन कार्यक्रम में संयुक्त महानिदेशक आरके सोनी ने व्यक्त किए। जिला उद्योग व उद्यम प्रोत्साहन केंद्र तथा फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशन की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में संयुक्त महानिदेशक ने उद्यमियों व अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इससे नए उद्यमियों को निर्यात करने के लिए दिशा मिलेगी और निर्यात में वृद्धि हो सकेगी। एमएसएमई के संयुक्त निदेशक एलबीएस यादव ने विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। मुख्य अतिथि सीडीओ विशाल कुमार ने कहा कि निर्यात की दृष्टि से देश का प्रदर्शन लगातार बढ़ रहा है। इसमें प्रदेश की अहम भूमिका है। सहायक निदेशक एमएसएमई वैभव खरे ने बताया कि उद्योगों को अपनी कुल खरीद का न्यूनतम 25 प्रतिशत लघु इकाइयों से खरीदना जरूरी है। सहायक आयुक्त उद्योग रेशमा आरा ने विभाग की योजनाओं एवं उत्तर प्रदेश निर्यात नीति की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed