फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Constitution Dialogue Mahapanchayat will expose the mentality of the government: Congress

संविधान संवाद महापंचायत से उजागर होगी सरकार की मानसिकता : कांग्रेस

Tue, 13 Jan 2026 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Constitution Dialogue Mahapanchayat will expose the mentality of the government: Congress
पत्रकारों से वार्ता करते कांग्रेस के जोनल कोआर्डिनेटर अनिल श्रीवास्तव, स्रोत संवाद
मिर्जापुर। कटरा बाजीराव स्थित कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष व पूर्व चेयरमैन दीपचंद्र जैन के निवास पर सोमवार को केंद्र सरकार की विकसित भारत जीरामजी योजना को लेकर जोनल कोऑर्डिनेटर अनिल श्रीवास्तव ने आंदोलन शुरू करने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पार्टी इस वर्ष में अगले 100 दिनों की कार्ययोजना घोषित कर चुनावी शंखनाद करने जा रही है। कहा कि संविधान संवाद महापंचायत से पार्टी भाजपा सरकार की मानसिकता को उजागर करेगी। जोनल कोआर्डिनेटर ने कहा कि भाजपा अपने वोट चोरी के मंसूबों पर काम कर रही है। मनरेगा का कानूनी अस्तित्व खत्म कर उसे मात्र एक योजना बनाने की साजिश रच रही है। एसआईआर से हमारे वोटों को काटने की साजिश कर रही है। कहा कि संविधान संवाद महापंचायत, मनरेगा बचाओ संग्राम, एसआईआर की निगरानी, पंचायत चुनाव, एमएलसी चुनाव व महारैली व संगठन सृजन के माध्यम से वह जनता को जागरूक करेगी। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डा. शिवकुमार सिंह ने की। इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजन पाठक, शिवशंकर चौबे, छोटेखां, राजधर दुबे, अर्चना चौबे, शबनम, अशोक गुप्ता आदि थे। लालगंज: क्षेत्र के दुबार कला गांव में कांग्रेस पार्टी की बैठक ही।
विज्ञापन

इसमें संगठनात्मक मजबूती को लेकर मंथन किया गया। पूर्व विधायक भगवती चौधरी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा आमजन की आवाज बनी है। संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर निर्भर करती है। संचालन इश्तियाक अंसारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed