फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Conspiracy misrepresented facts leading to this decision

Mirzapur News: साजिशन गलत तथ्य रखे गए, जिससे यह निर्णय आया

Sun, 26 Mar 2023 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Conspiracy misrepresented facts leading to this decision
मिर्जापुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा में उप नेता प्रमोद तिवारी व उनकी पुत्री सोना तिवारी ने शनिवार को मां विंध्यवासिनी का दर्शन- पूजन किया। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि न्यायालय के समक्ष साजिशन गलत तथ्य रखा गया। जिससे यह निर्णय आया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लोकतंत्र की रक्षा के लिए भ्रष्टाचार से लड़ रहे थे। इसलिए उनकी आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार राहुल गांधी की सफल भारत जोड़ो यात्रा से घबराई हुई है। उनको बोलने नहीं दिया जा रहा है। देश के लोकतांत्रिक इतिहास में यह पहली बार हो रहा है जब लोकसभा अध्यक्ष एवं राज्यसभा के सभापति आसन पर आसीन होते हैं तो मंत्री से लेकर उनके सांसद तक सदन में हंगामा करने लगते हैं और सदन की कार्यवाही नहीं चलने देते हैं। राहुल गांधी ने नियम 375 के अंतर्गत स्पष्टीकरण देने के लिए अध्यक्ष लोकसभा से मिलकर उनसे समय मांगा तो भारतीय जनता पार्टी के ही एक विधायक ने उनके एक भाषण को आधार बनाकर न्यायालय में गलत तथ्य रखकर ऐसा निर्णय कराया है जो गलत तथ्यों पर आधारित है।
विज्ञापन

उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वे ही षडयंत्र का सूत्रधार हैं। आरोप लगाया कि संवैधानिक संस्थानों ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग को प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से प्रभावित किया जा रहा है। कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार राहुल गांधी से घबराई हुई है। भाजपा सरकार ने साजिश के तहत उनकी सदस्यता समाप्त कराई। आरोप लगाया कि महंगाई एवं अडानी समूह की लाखों करोड़ों रुपये की लूट पर आवाज न उठे, इसलिए उस पर पर्दा डालने के लिए भाजपा सरकार संयुक्त संसदीय समिति बनाने की विपक्ष की मांग को स्वीकार नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों एवं युवाओं के मुद्दे को लेकर भाजपा सरकार से जवाब चाहते थे। विकास ठप हुआ है, नौजवान बेरोजगार हुआ है और किसान परेशान हुआ है। मजदूरों के हाथ में काम नहीं है और महंगाई आसमान छू रही है। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है। पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजन पाठक, सुधाकर तिवारी, राम सिंह, छोटे खान, दीपचंद जैन, शिव शंकर चौबे, अमिताभ पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed