फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Consolidation accountant arrested for allegedly

Mirzapur News: पांच हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में चकबंदी लेखपाल गिरफ्तार

Tue, 15 Sep 2026 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Consolidation accountant arrested for allegedly
एंटी करप्शन द्वारा पकड़ा गया आरोपी चकबंदी लेखपाल दीपक मौर्या। स्रोत- सोशल मीडिया
लालगंज, मिर्जापुर। खतौनी में पत्नी का नाम दर्ज कराने के बदले पांच हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में चकबंदी के लेखपाल दीपक मौर्य को गिरफ्तार किया गया। सोमवार को तहसील परिसर में रिश्वत की रकम लेते ही एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को रंगे हाथ पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद तहसील में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

मझिगवां गांव निवासी लालजी सिंह की पत्नी का नाम खतौनी में दर्ज करने का आदेश हुआ था। आरोप है कि आदेश के अनुपालन और खतौनी की नकल देने के लिए लेखपाल ने पांच हजार रुपये मांगे। लालजी सिंह ने नौ सितंबर को शिकायत एंटी करप्शन टीम से की। शिकायत के सत्यापन के बाद टीम ने लेखपाल को पकड़ने की योजना बनाई। सोमवार को लालजी सिंह ने तहसील परिसर में लेखपाल दीपक मौर्य को पांच हजार रुपये दिए। रकम लेते ही टीम ने उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान रिश्वत की रकम बरामद कर ली गई। दीपक मौर्य मूल रूप से जौनपुर के मड़ियाहूं के हृदयपुर का रहनेवाला है। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा सात के तहत लालगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। कार्रवाई में एसीओ मिर्जापुर निरीक्षक कृष्णवतार सिंह के नेतृत्व में निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, निरीक्षक अनिल कुमार चौरसिया समेत टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed