फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Congressmen protest over lathicharge

तहसील में कांग्रेसजनों का प्रदर्शन

Thu, 27 Aug 2015 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर।
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर। Updated Thu, 27 Aug 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
Congressmen protest over lathicharge
लखनऊ में धरनारत पार्टी कार्यकर्ताओं पर पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में सदर तहसील में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को धरना प्रदर्शन किया। साथ ही उन्होंने प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों की कड़ी आलोचना की। मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने जा रहे कांग्रेसजनों की पुलिस से  नोक झोंक भी हुई। हालांकि पुलिस ने कांग्रेसजनों को पुतला दहन नहीं करने दिया।
विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष माता प्रसाद दूबे ने कहा कि प्रदेश सरकार अपराध पर नियंत्रण करने में असफल साबित हो रही है। मुख्यमंत्री द्वारा जन समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आए दिन हत्या, बलात्कार, लूटपाट की घटनाएं हो रही हैं। समाजवादी पार्टी के मुखिया द्वारा महिलाओं के बारे में गलत तरीके से आए दिन टिप्पणी की जा रही है। इससे अपराधियों का मनोबल बढ़ रहा है। शहर अध्यक्ष अब्दुल वाहिद ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। प्रदेश में गुंडों और माफियाओं का राज चल रहा है। वर्तमान समय में अस्पताल में न तो चिकित्सक हैं और न ही दवाएं। जिला अस्पताल में विगत कई माह से अल्ट्रा साउंड नहीं हो रहा है। कार्यक्रम के दौरान मुशीर आलम अंसारी, स्वरुप चंद्र सिंह, संतोष उमर, रोशन अली अंसारी, राजेंद्र विश्वकर्मा, संजय यादव, अंजनीनंदन पांडेय, रमेशचंद्र , हैदर अली आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed