फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Congressmen pledged campaign against problems

समस्याओं के खिलाफ अभियान छेड़ेंगे कांग्रेसजन

Fri, 30 Jan 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Fri, 30 Jan 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
Congressmen pledged campaign against problems
किसानों, गरीबों, बिजली की बढ़ने वाली दरों और भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में कांग्रेस फरवरी माह से आंदोलन छेड़ेगी। कांग्रेसजन ब्लाक और वार्ड स्तर तक नीतियों का प्रसार करें।
विज्ञापन


इससे प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन सकेगी। कांग्रेसजनों के सुझावों से पदाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। किसी कार्यकर्ता के साथ नाइंसाफी नहीं होगी।

यह बातें विजयपुर कोठी में गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक और पूर्व संासद राज बहादुर ने कही है।
बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक ने कहा कि बढ़ने वाली बिजली दरों, भूमि अधिग्रहण बिल सहित जन समस्याओं के निराकरण के लिए कांग्रेसजन आंदोलन करेंगे। कांग्रेसजन ब्लाक, शहर, वार्ड स्तर पर संगठित होकर संघर्ष करेंगे तभी पार्टी की प्रदेश और देश में पूर्ण बहुमत से सरकार बन सकेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने पर बल दिया। साथ ही पार्टी को मजबूत बनाने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के निर्देश पर कांग्रेसजनों से सुझाव भी मांगा। उन्होंने कहा कि सभी कांग्रेसजन पार्टी नीतियों को जनता तक पहुंचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक भगौती प्रसाद चौधरी ने कांग्रेसजनों को एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पीसीसी और डीसीसी को साथ लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बढ़ना चाहिए।


महासचिव अर्चना पटेल ने 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू करने पर बल दिया। पीसीसी सदस्य अंजनी नंदन पांडेय ने पार्टी की एकजुटता पर बल दिया। बैठक में उपाध्यक्ष राजधर दूबे, राम सिंह, सुधाकर, शिवशंकर चौबे, दयाशंकर पांडेय, अखिलेश सिंह, भारतेंदु यादव, जर्नादन पाठक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed