फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Congress will oppose 30 quintal wheat procurement limit

30 क्विंटल गेहूं की खरीद सीमा का विरोध करेगी कांग्रेस

Fri, 28 May 2021 06:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 06:12 PM IST
विज्ञापन
Congress will oppose 30 quintal wheat procurement limit
मिर्जापुर। मिशन कंपाउंड स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में शुक्रवार को बैठक कर निर्णय लिया गया कि यदि प्रदेश सरकार 30 क्विंटल तक ही गेहूं खरीद के निर्णय को नहीं बदलती है तो कांग्रेस इसका विरोध करेगी।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष शिव कुमार सिंह पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार यह किसानों के साथ अन्याय कर रही है। प्रदेश सरकार ने किसानों से 30 क्विंटल से ज्यादा गेहूं नहीं खरीदने का जो फैसला किया है। इसका कांग्रेस पार्टी विरोध करती है। यदि सरकार इसको तत्काल वापस नहीं लेती है तो कांग्रेस पार्टी किसानों से मिल कर प्रदर्शन करेगी। सरकार में बैठे लोगों को चेतावनी दी जाती है कि लगातार काले कानून को बनाकर किसानों को परेशान करने का काम किया जा रहा है। दिल्ली में पिछले छह महीनों से लाखों किसान सड़कों पर बैठे हैं। आज फिर 30 क्विंटल से ज्यादा गेहूं नहीं खरीदने का जो फैसला प्रदेश सरकार ने लिया है, किसान विरोधी है, जनविरोधी है, मजदूर विरोधी है। बाकी का गेहूं किसान कहां लेकर जाएगा। औने-पौने दामों में बेचने पर मजबूर होगा। जिससे उसके लागत मूल्य भी नहीं निकल पाएंगे। बैठक में गुलाब चंद्र पांडेय, दीपचंद जैन, छोटे खान, अमिताभ पांडेय, रमेश प्रजापति पप्पू, इश्तियाक अंसारी, बृजेश द्विवेदी, अशोक पटेल, लव-कुश भारती, मोनू पटेल आदि लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed