मिर्जापुर। जिले के नरायनपुर विकास खंड के कैलहट साधन सहकारी समिति पर के गेहूं क्रय केंद्र पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार किसानों को मूर्ख बना रही है। इसके साथ ही मझवां विकास खंड के जलालपुर क्रय केंद्र पर भी प्रदर्शन किया गया।
आयोजित सभा में पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवकुमार सिंह पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 22 जून तक गेहूं खरीदारी करने का वादा जो किया था, वह जनता को बेवकूफ बनाने वाली बात है क्योंकि क्रय केंद्र तो 15 दिन पहले से बंद हो गए हैं। सरकार की मंशा ही नहीं है किसानों के गेहूं खरीदने की। कार्यक्रम में मुख्यरूप से कैलाशनाथ उपाध्याय, गुलाबचंद्र पांडेय, तुलसीदास गुप्ता, बीना सिंह, पंकज पटेल, मोनू पटेल, दशरथ भारती, महेंद्र मौर्या, राजकुमार, शिव शंकर चौबे, श्यामधर उपाध्याय, श्रीप्रकाश सिंह, राकेश सिंह, कयूम खान आदि थे। इसी प्रकार कोन विकास खंड के बल्लीपरवां और मुजेहरा क्रय केंद्रों पर पूर्व विधायक ललितेशपति त्रिपाठी के नेतृत्व में प्रदर्शन कर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर राजधर दुबे, अशोक कुमार गुप्ता, रमेशचंद्र प्रजापति, हरिशंकर सरोज, संतोष यादव, भारतेंदु यादव आदि थे।