फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Congress president's effigy burnt over controversial remarks about PM Modi

Mirzapur News: पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी के लिए कांग्रेस अध्यक्ष का फूंका पुतला

Tue, 27 Oct 2026 01:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Congress president's effigy burnt over controversial remarks about PM Modi
सेफ्टन मिल तिराहे पर कांग्रेस के राष्ट्री अध्यक्ष म​​ल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला फूंकते भाजपा का
मिर्जापुर। भाजपा के नगर मंडल पश्चिमी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का पुतला फूंका। नगर अध्यक्ष पश्चिमी नितिन विश्वकर्मा के नेतृत्व में सेफ्टन मिल तिराहे पर कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

नगर अध्यक्ष पश्चिमी नितिन विश्वकर्मा ने कहा, मोदी नहीं जाएगा, मोदी का बाप भी जाएगा जैसे बयान कांग्रेस पार्टी के नेताओं के दिवालिए पन को दर्शाता है। बयान शर्मनाक और बेहद निंदनीय है, राजनीतिक बौखलाहट और नफरत में कांग्रेस इस हद तक गिर जाएगी कि वह एक दिवंगत पिता को भी नहीं छोड़ेगी, यह कल्पना से परे है। इस अवसर पर युवा मोर्चा के जिला मंत्री अभिनव प्रताप सिंह, संगीता मिश्रा, राहुल चंद्र जैन, पुनीत मिश्र, सुमन यादव, संदीप प्रजापति आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed