फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   conflict on ritual place

बंदूक की नोक पर धार्मिक स्थल को क्षति पहंुचाई

Mon, 03 Feb 2020 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
conflict on ritual place
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के अनगढ़ महावीर रोड स्थित जानकी पुरम कालोनी में एक मकान के बाहर लोगों के आस्था के केंद्र धार्मिक स्थल को शनिवार की रात उखाड़ दिया गया। रविवार की सुबह दो पक्षों में विवाद हो गया। सूचना पर कटरा कोतवाली पुलिस के साथ नगर मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

अनगढ़ महावीर के पास जानकी पुरम कालोनी में गौरीशंकर त्रिपाठी के मकान के सामने चौरा माता का मंदिर है। बोद्दल बिंद ने आरोप लगाया कि गौरीशंकर त्रिपाठी शनिवार की देर रात एक बजे 10 असलहाधारियों के साथ वहा पहुंचे। कनपटी पर असलहा सटा कर जेसीबी से धार्मिक स्थल को नुकसान पहुंचाया। हवाई फायरिंग कर जान से मारने की धमकी दी। धार्मिक स्थल तोड़े जाने को लेकर मोहल्ले में तनाव हो गया। सुबह मामले की जानकारी मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी सुधीर कुमार कटरा और शहर कोतवाली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं गौरीशंकर त्रिपाठी का आरोप था कि रात में उनकी जानकारी के बिना उनके घर के सामने लोहे कि ग्रिल का ढंाचा रखा जा रहा था। पुलिस ने दोनों पक्षों को सुना। मामले में गौरीशंकर त्रिपाठी की पत्नी ज्योति त्रिपाठी की तहरीर पर लोहे का ढांचा बिना जानकारी रखे जाने के मामले में प्रकाशचंद त्रिपाठी, नन्हे बिन्द, नन्दा बिन्द, बाबाजी बिन्द, कमलेश बिन्द, राजेश बिन्द, महेश बिन्द, गांधी सोनकर, दीपक सोनकर, मुकुन्जय, राजेन्द्र, रामरूप मिश्रा पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। साथ ही दूसरे पक्ष से बोद्दल बिंद के तहरीर पर गौरीशंकर त्रिपाठी निवासी शुक्लहां व 10 अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सीओ सुधीर कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। मंदिर उखाड़ने वाले गौरीशंकर त्रिपाठी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। फायरिंग नहीं की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed