फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Concrete bridge will be built on Rampur Ghat with Rs 339.7 crore, cabinet approved

Mirzapur News: 339.7 करोड़ से रामपुर घाट पर बनेगा पक्का पुल, कैबिनेट ने दी मंजूरी

Wed, 21 Feb 2024 02:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Concrete bridge will be built on Rampur Ghat with Rs 339.7 crore, cabinet approved
मिर्जापुर। जनपद वासियों की वर्षों पुरानी मांग जल्द पूरी होने वाली है। रामपुर घाट पर पक्का पुल बनने का रास्ता साफ हो गया है। उत्तर प्रदेश सेतु निर्माण निगम के प्रस्ताव पर कैबिनेट ने वित्तीय और प्रशासकीय स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन

बीते 10 फरवरी को केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने पत्र लिख कर वित्तीय स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अनुरोध किया था। उन्होंने पत्र में कहा था कि विकास खंड छानबे, हलिया, लालगंज, पटेहरा एवं राजगढ़ से भदोही तक वाया गैपुरा व रामपुर गंगाघाट के पक्के मार्ग से रामपुर घाट पर बने पीपा पुल का उपयोग कर लोग गंगा पार प्रयागराज और आसपास के बाकी जिलों से आवागमन करते हैं, परंतु पक्के पुल के अभाव में वर्षा ऋतु में निकटतम मार्ग का उपयोग नहीं हो पा रहा है। पुल के निर्माण से सोनभद्र और मध्य प्रदेश के रीवा जनपद से आने वाले तथा लखनऊ, कानपुर/दिल्ली जाने वाले लोग इसका उपयोग करेंगे। रामपुर घाट पर पक्का पुल के निर्माण के लिए कैबिनेट ने कार्यदायी संस्था उप्र सेतु निर्माण निगम द्वारा प्रस्तावित प्राक्कलन पर वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री ने 19 फरवरी को उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद को भी पत्र लिखकर पक्का पुल के निर्माण लिए वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करवाने का अनुरोध किया था। साथ ही अपना दल एस के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने मंगलवार को लोक निर्माण मंत्री से मुलाकात कर रामपुर घाट पर पक्का पुल के निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया था। रामपुर घाट पर पुल के निर्माण के लिए कैबिनेट द्वारा वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने पर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने मुख्यमंत्री और प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि रामपुर घाट पर पक्का पुल के निर्माण से जनपद के विकास को गति मिलेगी। इससे आसपास के जिलों के लोगों के लिए आवागमन सुगम होगा। जनपद में व्यापार एवं उद्योग को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed