{"_id":"684c72907b561b199d091fa7","slug":"complete-the-river-restoration-work-soon-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-135159-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: नदी के जीर्णोद्धार जल्द पूरा कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: नदी के जीर्णोद्धार जल्द पूरा कराएं
विज्ञापन
मिर्जापुर। खजुरी नदी के जीर्णोद्धार का शुक्रवार को डीएम प्रियंका निरंजन ने जायजा लिया। उन्होंने खजुरी, महेवा और बीरशाहपुर में नदी की सफाई का काम देखा। डीएम ने प्रधानों से बरसात से पहले नदी की सफाई और जीर्णोद्धार काम पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने बीडीओ से मजूदरों की संख्या बढ़ाने को कहा है। बीडीओ मुनीश कुमार सिंह ने डीएम को जानकारी देते हुए बताया कि लोअर खजुरी वियर से निकली 19 किलोमीटर खजुरी नदी 16 ग्राम पंचायतों से होकर गुजरती है। बताया 14 ग्राम पंचायत में खजुरी नदी के जीर्णोद्धार का कार्य कराया जा रहा है। कुछ स्थानों पर पानी होने से सफाई कार्य में दिक्कत आ रही है। बीडीओ ने बताया जहां साधारण काम है, वहां मनरेगा मजदूरों के जरिये कराया जा रहा है। कुछ जगहों पर जेसीबी का सहारा लिया जा रहा है।
उन्होंने जिलाधिकारी से निर्धारित समय पर काम पूरा कराने का भरोसा जताया। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत सचिव सौरभ गोड़, श्यामधर तिवारी, सिनोद कुमार प्रजापति और सोनू दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उन्होंने जिलाधिकारी से निर्धारित समय पर काम पूरा कराने का भरोसा जताया। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत सचिव सौरभ गोड़, श्यामधर तिवारी, सिनोद कुमार प्रजापति और सोनू दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन