फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Complete the repair work of the roads reaching Vindhyachal by 20

विन्ध्याचल पहुँचने वाले मार्गो के मरम्मत का कार्य 20 तक पूरा करें

Thu, 15 Sep 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Complete the repair work of the roads reaching Vindhyachal by 20
मिर्जापुर। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने बुधवार को विंध्याचल में नवरात्र मेला के लिए किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। कहा कि विंध्याचल आने वाले सभी मार्गों की मरम्मत 20 सितंबर तक पूरा कर लिया जाय। अधिकारियों के साथ बैठक कर उनको आवश्यक निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बरतर तिराहे से दूधनाथ तिराहा तक के सड़क मरम्मत व पैचिंग कार्य का भ्रमण कर निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने मिर्जापुर से विन्ध्याचल मार्ग पर इमामबाड़ा से जान्हवी होटल तक एक किलोमीटर तथा जान्हवी होटल से लोहिया तालाब दो किलोमीटर तक एवं लोहिया तालाब से ओझला पुल तक की सड़क मरम्मत व पैच रिपेयर कार्य का निरीक्षण किया। भैरव मन्दिर से बरतर तिराहा तक पांच किलोमीटर तथा बरतर तिराहा से पटेंगरा नाला तक छह किलोमीटर तथा पटेंगरा नाला से शिवपुर रेलवे ओवरब्रिज तथा शिवपुर रेलवे ओवरब्रिज से एनएच-35 तक जल निगम व गंगा प्रदूषण द्वारा कार्य कराया जाना है। परियोजना प्रबन्धक जल निगम ने बताया कि सभी सड़कों ब्लैक टाप तक का कार्य समय रहते पूर्ण करा लिया जायेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्य को 20 सितम्बर 2022 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करा लिया जाय। जिलाधिकारी ने बैठक के अपने निरीक्षण में भैरव मन्दिर से बरतर तिराहा तक तथा ओझला ब्रिज से भैरव मन्दिर तक का स्थलीय निरीक्षण भी किया गया। लाल हनुमान मन्दिर व तहसील चौराहा के पास पटेल चौराहा तक जाने वाले मार्ग को तत्काल मरम्मत कराते हुये ब्लैक टाप करते हुये पूर्ण करा लिया जाय। उन्होंने पुरानी वीआईपी मार्ग पर इधर उधर पड़े हुये पत्थरों को व्यवस्थित करने तथा विन्ध्य कारीडोर परिक्रमा पथ पर निर्माणाधीन क्षेत्र को टीन लगाकर बैरीकेडिंग करने तथा इधर उधर पड़े हुये मलबे को हटाकर बनाने का निर्देश राजकीय निर्माण निगम को दिया।
विज्ञापन

मेला क्षेत्र में बनेंगे डेढ़ सौ अस्थायी शौचालय
मिर्जापुर। समीक्षा के दौरान नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता ने बताया कि पूरे मेला क्षेत्र में साफ सफाई एवं नालियों की सफाई का कार्य युद्ध स्तर पर कराया जा रहा हैं। घाटों पर सफाई कार्य के साथ-साथ 150 अस्थायी शौचालयो का निर्माण, तीन छोटी नालियों पर आवागमन के लिए पैचिंग व पटान का कार्य कराया जा रहा है। साथ ही घाटों पर 800 मीटर के कच्चे रास्ते पर मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने घाटों तथा मंदिर के आस पास पर्याप्त सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। कहा कि शिफ्टवार सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाते हुये कर्मचारियों की सूची मोबाइल नंबर सहित संबंधित जोनल या सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा कंट्रोल रूम में भी उपलब्ध करा दिया जाय। जिलाधिकारी ने नगर मजिस्ट्रेट से काली खोह मन्दिर मार्ग पर अतिक्रमण करने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुये अतिक्रमण खाली कराया जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed