फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Complete the operation theater work soon: Principal

Mirzapur News: ऑपरेशन थियेटर का कार्य जल्द करें पूरा ः प्राचार्य

Wed, 05 Apr 2023 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Apr 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Complete the operation theater work soon: Principal
मिर्जापुर। मां विंध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल काॅलेज) के प्राचार्य डाॅ. आरबी कमल ने मंगलवार को मंडलीय और जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने मंडलीय अस्पताल में ओपीडी, वार्ड और ऑपरेशन थियेटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को ऑपरेशन थियेटर का कार्य जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया।प्राचार्य डाॅ. आरबी कमल ने मैनेजर अनुुज ठाकुर, डाॅ. सुनील सिंह, प्रदीप त्रिपाठी के साथ पहले मंडलीय अस्पताल की ओपीडी का निरीक्षण कर जायजा लिया। वहां ओपीडी में बैठे डाॅक्टरों को निर्देश देने के बाद वे ऑपरेशन थियेटर में पहुंचे। ऑपरेशन थियेटर में इस समय कार्य चल रहा है। ऑपरेशन थियेटर का दरवाजा आदि बदला जा रहा है। ऑपरेशन थियेटर के अंदर एनेस्थिसिया वर्क स्टेशन मशीन और अन्य टेबल लगाए जा रहे हैैं।
विज्ञापन

प्राचार्य ने एक मार्ग से डॉक्टरों के प्रवेश करने और दूसरे मार्ग से मरीज के प्रवेश की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। ऑपरेशन थियेटर में उन्होंने एल्युमिनियम का दरवाजा लगाने का निर्देश दिया। साथ ही कार्य जल्द पूरा कराने का निर्देश भी दिया। इसके बाद उन्होंने महिला वार्ड के पहले बन रहे टीबी वार्ड में दरवाजा और एग्जास्ट लगाने के लिए कहा। सोमवार तक टीबी वार्ड शुरू करने का निर्देश भी दिया। उन्होंने बताया कि अब टीबी के मरीज भर्ती किए जाएंगे। टीबी अस्पताल से रेफर मरीज का भी इलाज होगा।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने सीसीयू और ट्रामा सेंटर का निरीक्षण किया। ट्रामा सेंटर में भर्ती मरीजों के ऑपरेशन के लिए ऑपरेशन थियेटर में भेजने की बात कही। ट्रामा सेंटर में एक मरीज के साथ एक व्यक्ति को अंदर रहने का निर्देश दिया। स्टाफ नर्स ने सेनिटाइजार और हैंडवाश की मांग की। प्राचार्य ने सामान उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही सभी को कोविड प्रोटोकाल के तहत मास्क व ग्लब्स पहन कर कार्य करने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण कर वहां प्रसव के लिए आई प्रसूता के बारे में जानकारी ली। मरीज ने पानी की समस्या के बारे में बताया। प्राचार्य ने समस्या के निराकरण का भरोसा दिया। जिला महिला अस्पताल में पर्ची आॅनलाइन काटने के लिए व्यवस्था करने का भी उन्होंने निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed