फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Complete the goal within time

समय के अंदर पूरा करें लक्ष्य

Tue, 22 Sep 2020 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Complete the goal within time
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल की अध्यक्षता मेंसंचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान की बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी के समक्ष समस्त प्रतिभाग करने वाले विभागों ने अग्रिम कार्ययोजना प्रस्तुत कर उस पर चर्चा की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि विभाग ससमय लक्ष्य को पूरा करें। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग नोडल विभाग है। जिसका कार्य संचारी रोग तथा दिमागी बुखार, केसों की निगरानी, रोगियों के उपचार की व्यवस्था, रोगियों के नि:शुल्क परिवहन के लिए रोगी वाहन सेवा की व्यवस्था करना है। पंचायती राज विभाग द्वारा नए शौचालयों का निर्माण, हैंडपंप की मरम्मत, हैंडपंप प्लेटफार्म का निर्माण, ग्राम प्रधान द्वारा माइकिंग का आयरोजन का लक्ष्य निर्धारित है। माध्यमिक/ प्राथमिक शिक्षा विभाग द्वारा आनलाइन बच्चों में संचारी रोग के संबंध में जानकारी देना तथा बच्चों के अभिभावक को जागरूक करना है। नगर पालिका एवं नगर पंचायत द्वारा शहरी क्षेत्रों में नालियों की सफाई एवं फागिंग का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बताया गया कि अक्टूबर में आशा कार्यकत्री घर-घर भ्रमण के दौरान बुखार के रोगियों के साथ ही खांसी तथा सांस लेने में परेशानी के लक्षण के रोगियों के विषय में भी जानकारी प्राप्त करेगीं। एक अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2020 तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जायेगा। इसी प्रकार अक्टूबर 2020 में एक से 15 अक्टूबर के मध्य दस्तक अभियान आयोजित किया जायेगा।
विज्ञापन

आरटीपीसीआर टेस्टिंग बढ़ाएं
मिर्जापुर। ट्रामा सेन्टर में अटैच कोविड-19 एल-2 अस्पताल में सोमवार को डीएम सुशील कुमार पटेल ने कोरोना संक्रमण के रोकथाम व बचाव तथा अन्य गतिविधियों पर की रही स्वास्थ्य विभाग के तैयारियों को लेकर निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने आरटीपीसीआर के माध्यम से टेस्टिंग कम होने पर नाराजगी प्रकट करते हुए इसे बढ़ाने का कड़ा निर्देश दिया। कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की कोताही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने यह भी कहा कि टेस्टिंग किट की कमी न होने पाये इसकी उपलब्धता बनी होनी चाहिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी यूपी सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed