फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Complete the construction of the ghat before the monsoon: Divisional Commissioner

बरसात से पहले घाट का निर्माण कराएं पूरा : मंडलायुक्त

Sun, 04 Jun 2023 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Complete the construction of the ghat before the monsoon: Divisional Commissioner
सीखड़। अराजी लाइन के अदलपुरा व सुल्तानपुर स्थित शीतला घाट पर बन रहे पक्का घाट का मंडलायुक्त डाॅ. मुथुकुमार स्वामी बी ने शनिवार को निरीक्षण किया। इस दौरान मंडलायुक्त ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को जल्द कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंडलायुक्त को बताया कि शीतला घाट का निर्माण 6 करोड़ 38 लाख रुपये की लागत से कराया जा रहा है। करीब 80 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है और 20 प्रतिशत कार्य धनाभाव के चलते रुका पड़ा है। इस पर मंडलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि धनराशि की व्यवस्था होते ही अधूरे पड़े कार्य को पूरा कराएं। उन्होंने अधिकारियों को बरसात से पहले हर हाल में निर्माण कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के पश्चात मंडलायुक्त ने मां शीतला का दर्शन-पूजन भी किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम चुनार नवनीत सेहरा, तहसीलदार चुनार नूपुर सिंह, कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर हरिशंकर गुप्ता, सहायक परियोजना प्रबंधक वीरेंद्र कुमार राही, अवर अभियंता अशोक वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed