फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Compensation will be given at the rate of sixty thousand per square meter

साठ हजार प्रति वर्ग मीटर की दर से दिया जाएगा मुआवजा

Wed, 11 Nov 2020 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
Compensation will be given at the rate of sixty thousand per square meter
मिर्जापुर। विंध्य कॉरिडोर परिक्रमा पथ के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई। शासन ने इसके लिए पहले चरण में 20 करोड़ रुपये जारी किए हैं। पहले चरण में संबंधित भवन स्वामियों को प्रतिकर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विंध्य कॉरिडोर के परिक्रमा पथ की जद में मंदिर के पास के 92 भवन आ रहे हैं। इनमें नौ भवन सरकारी हैं और 83 भवन निजी हैं। यह 60 लोगों के स्वामित्व में हैं। प्रशासन इस समय परिक्रमा पथ की जद में आने वाले भवनों की चौहद्दी तय कर रहा है। श्री विंध्य पंडा समाज की मांग पर चौहद्दी तय होने के बाद भवन स्वामियों से सहमति पत्र लेकर बैनामा कराया जाएगा। हालांकि अभी सहमति पत्र को लेकर प्रशासन और भवन स्वामियों की जिच कायम है। कभी कहा जाता है कि कुछ लोगों ने सहमति पत्र पर हस्ताक्षर कर दिए हैं तो कभी कहा जाता है कि आपत्ति की जा रही है। बहरहाल अभी इसमें सहमति पत्र नहीं देने की बात की जा रही है। जिला प्रशासन का कहना है कि जो पहले सहमति पत्र देगा। उसको पहले मुुआवजा दिया जाएगा। सिटी मजिस्ट्रेट जगदंबा सिंह ने कहा कि लोक निर्माण विभाग से इस स्थान पर 30 हजार प्रति वर्ग मीटर का दोगुना अर्थात 60 हजार रुपये प्रतिवर्ग मीटर की दर से मुआवजा दिया जाएगा। यह पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर होगा।
विज्ञापन

प्रथम चरण में परिक्रमा पथ की जद में आने वाले सभी भवन स्वामियों को मुआवजा देने के बाद अगला चरण शुरू किया जाएगा। परिक्रमा पथ में क्या बनेगा और कैसे बनेगा। इसकी डीपीआर बाद में बनाई जाएगी। फिलहाल पहले मुआवजा देने का प्रयास होगा। उसके बाद अगला चरण शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed