फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Compensation will be four times the amount in rural areas and twice the amount in urban areas.

Mirzapur News: ग्रामीण क्षेत्र में चार गुना और शहरी क्षेत्र में दो गुना मिलेगा मुआवजा

Tue, 06 Oct 2026 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Compensation will be four times the amount in rural areas and twice the amount in urban areas.
राजकीय इंटर कालेज में विंध्य एक्सप्रेस वे की क्रय कमेटी की बैठक में उप​स्थित तहसील सदर के काश्त
विंध्य एक्सप्रेस-वे निर्माण के लिए क्रय कमेटी की बैठक में काश्तकारों को दी गई जानकारी
विज्ञापन

मिर्जापुर। महुवरिया स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के सभाकक्ष में सोमवार को विंध्य एक्सप्रेस-वे निर्माण के लिए क्रय कमेटी की बैठक हुई। बैठक में उपस्थित काश्तकारों को जिलाधिकारी ने बताया कि इसके लिए ग्रामीण क्षेत्र में चार गुना और शहरी क्षेत्र में दो गुना मुआवजा मिलेगा।

जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार द्वारा गठित क्रय कमेटी की बैठक में तहसील सदर के विंध्य एक्सप्रेस-वे से प्रभावित कुल 55 गांवों के काश्तकारों को सर्किल दर के बारे में जानकारी दी गई। इसमें सर्किल दर के आधार पर ग्रामीण क्षेत्र में चार गुना और शहरी क्षेत्र में दो गुना भूमि की प्रकृति के अनुसार मुआवजा दिए जाने तथा संरचना या भवनों का मूल्यांकन वर्तमान दर पर किए जाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी विनोद कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed