फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur toll plazas scam Case NHAI changed company for second time in one and half months

Mirzapur News: 42 टोल प्लाजा में 120 करोड़ के घोटाले का मामला, डेढ़ महीने में दूसरी बार बदल गई कंपनी

Thu, 06 Mar 2025 05:43 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 06 Mar 2025 05:43 PM IST
सार

मिर्जापुर टोल प्लाजा घोटाले में एनएचएआई ने डेढ़ महीने में दूसरी बाद कंपनी बदल दी है। घोटाले का खुलासा होने के बाद शिवा विल्डटेक को हटाकर कोलकाता की मंदीपा कंपनी को टोल टैक्स वसूली की जिम्मेदारी दी गई थी।

विज्ञापन
Mirzapur toll plazas scam Case NHAI changed company for second time in one and half months
घोटाला। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मिर्जापुर जिले के अतरैला स्थित शिव गुलाम समेत देश के 42 टोल प्लाजा में 120 करोड़ के घोटाले के मामले में एनएचएआई ने डेढ़ महीने में दूसरी बाद कंपनी बदल दी है।
विज्ञापन


घोटाले का खुलासा होने के बाद शिवा विल्डटेक को हटाकर कोलकाता की मंदीपा कंपनी को टोल टैक्स वसूली की जिम्मेदारी दी गई थी। अब उसे भी हटा दिया गया है और आरके जैन इंफ्रा को कमान सौंपी गई है।
विज्ञापन


टोल टैक्स वसूली में अनियमितता की शिकायत मिलने एसटीएफ लखनऊ के निरीक्षक दीपक सिंह ने 21 जनवरी को लालगंज पुलिस के साथ क्षेत्र के अतरैला स्थित शिव गुलाम टोल प्लाजा पर छापा मारा था। मौके से टोल प्लाजा के मैनेजर राजीव कुमार मिश्रा निवासी रानीपुर मेजा प्रयागराज, मनीष मिश्रा निवासी हरदिहा लालगंज को गिरफ्तार किया गया था। वहीं, मुख्य आरोपी आलोक सिंह, निवासी जौनपुर को वाराणसी से पकड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके अलावा आईटी इंजीनियर सावन लाल कुम्हावत और राजकुमार सिंह, निवासी रिजवी खां किला रोड, शहर कोतवाली, जौनपुर को गिरफ्तार किया गया। घोटाले में देश के 200 से अधिक टोल प्लाजा की जांच एसआईटी को सौंपी गई है। 

वहीं, टोल प्लाजा का संचालन करने वाली कंपनी शिवा विल्डटेक को हटाने के साथ उसके 44 खातों में 10 करोड़ रुपये फ्रीज कराए गए थे। इसके बाद 14 फरवरी को कोलकाता की मंदीपा कंपनी को टोल प्लाजा संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

अब 19 दिन बाद ही एनएचएआई ने मंदीपा को भी हटा दिया और आरके जैन इंफ्रा को टोल टैक्स वसूली का जिम्मा सौंपा है। बुधवार से आरके जैन इंफ्रा ने प्रबंधक अमित सिंह राणा की देखरेख में टोल टैक्स वसूली का काम संभाल लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed