{"_id":"69e28fd6436b55dd160ff4ff","slug":"community-hall-in-tehsil-journalist-building-to-be-built-near-community-hall-in-tehsil-journalist-building-to-be-built-near-kotwalikotwali-mirzapur-news-c-192-1-mrz1001-152132-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: तहसील में सामुदायिक हाॅल, कोतवाली के पास बनेगा पत्रकार भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: तहसील में सामुदायिक हाॅल, कोतवाली के पास बनेगा पत्रकार भवन
विज्ञापन
चुनार तहसील परिसर से सामुदायिक हाल व पत्रकार संघ भवन का शिलान्यास करते विधायक अनुराग सिंह। संवा
-विधायक ने 29 लाख से नव निर्मित अधिवक्ता भवन का किया लोकार्पण
चुनार। भाजपा विधायक अनुराग सिंह ने शुक्रवार को चुनार तहसील परिसर से तहसील में सामुदायिक हॉल और कोतवाली के पास निर्मित होने वाले पत्रकार भवन के लिए भूमि पूजन कर शिलापटट का अनावरण किया। शिलान्यास के साथ ही उन्होंने तहसील परिसर में 29 लाख की धनराशि से नव निर्मित अधिवक्ता भवन का लोकार्पण भी किया।
विधायक ने बताया कि विधायक निधि से तहसील में 12 लाख 95 हजार की धनराशि से सामुदायिक हॉल, 24 लाख 93 हजार से पत्रकार संघ भवन का निर्माण कार्य कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता भी समाज सेवा का काम ही काम करते हैं। वह मानसिक और शारीरिक रूप से मेहनत कर पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने में अपनी अहम करते हैं। अधिवक्ताओं के सुख सुविधाओं का ख्याल रखना जन प्रतिनिधियों की भी जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि आलोक सिंह, बार के अध्यक्ष शिवशंकर सिंह, महामंत्री रामबिलास सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राममूरत यादव, गजेंद्र नारायण सिंह, ज्योति प्रकाश सिंह, राकेश कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य तमाम अधिवक्ता, पार्टी कार्यकर्ता और नगर के लोग मौजूद रहे।