{"_id":"66833cd538aa625d270e17ea","slug":"committed-suicide-by-hanging-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-118446-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: फंदा लगाकर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: फंदा लगाकर दे दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़री। थाना क्षेत्र के भरपुरा गांव में रविवार की रात अपनी सास की तेरहवीं के कार्यक्रम से घर लौटने के बाद एक व्यक्ति ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह पुत्री ने दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाई। दरवाजा न खुलने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।
क्षेत्र के भरपुरा गांव निवासी 48 वर्षीय लालता गौतम मड़िहान थाना क्षेत्र के बिरोहिया गांव में अपनी ससुराल सास के तेरहवीं कार्यक्रम में पत्नी के साथ गया था। वहां से रविवार की देर रात घर आया। यहां कमरे को अंदर से बंद कर फंदे से लटक गया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना के समय उसकी पुत्री रेनु घर पर थी। सुबह पिता को जगाने के लिए दरवाजा खोलने के लिए उसने आवाज दी, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा न खुलने पर पुत्री ने पड़ोस के लोगों को बुलाया। किसी तरह दरवाजा खोला गया तो लालता का शव फंदे से लटकता मिला। रेनू ने घटना की जानकारी पड़री पुलिस को दी। पड़री पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लालता मजदूरी कर पत्नी सीता देवी सहित परिवार का भरण पोषण करता था। उसको तीन पुत्री और दो पुत्र हैं। तीनों लड़कियों की शादी हो चुकी है। घटना से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। थानाध्यक्ष विजय शंकर पटेल ने बताया कि भरपुरा गांव में एक व्यक्ति ने फंदे से लटककर जान दे दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।