{"_id":"61abb897986cc3753a14ac44","slug":"commerce-ministry-to-export-400-million-anupriya-patel-mirzapur-news-vns626137284","type":"story","status":"publish","title_hn":"400 मिलियन डालर का निर्यात करेगा वाणिज्य मंत्रालय: अनुप्रिया पटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
400 मिलियन डालर का निर्यात करेगा वाणिज्य मंत्रालय: अनुप्रिया पटेल
विज्ञापन
मिर्जापुर। जंगीरोड स्थित एक लाज में शनिवार को आयोजित कृषि निर्यात सम्मेलन एवं क्रेता विक्रेता बैठक में केंद्रीय वाणिज्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि इस वर्ष वाणिज्य मंत्रालय विदेशों को चार सौ मिलियन डालर का निर्यात करेगा। चावल एवं ताजे सब्जी की शिपमेंट कों झंडा दिखाकर रवाना करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से ही पूर्वांचल की हरी मिर्च व लंगड़ा आम विदेशों की सैर कर रहा है।
कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण वाराणसी (एपीडा) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में मिर्जापुर, भदोही, वाराणसी, गाजीपुर चंदौली के सात सौ से अधिक किसान शामिल हुए। उनको कृषक उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के माध्यम से आमंत्रित किया गया था साथ ही देश के अन्य राज्यों से दो हजार से अधिक किसानों व निर्यातको ने वर्चुअल सहभागिता की।अतिथियों का स्वागत एपीडा के डायरेक्टर डॉ तरुण बजाज ने किया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में देश के सभी हिस्सों से निर्यातकों की भागीदारी हुई। सम्मेलन के दौरान निर्यात को एवं कृषक उत्पादक संगठनों के बीच कृषि उत्पादों के क्रय विक्रय पर भी चर्चा हुई और कुछ सौदे भी हुए। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि भारत को वाणिज्य मंत्रालय में चार सौ मिलियन डालर का निर्यात करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसी क्रम में 2025-26 में दो ट्रिलियन निर्यात करने का लक्ष्य प्रस्तावित है। सिर्फ कृषि निर्यात के लिए 43 मिलियन डॉलर का लक्ष्य निर्धारित है। आज तक के इतिहास में ऐसा संभव नहीं हुआ कि देश से 43 मिलियन डालर का निर्यात एक वर्ष में हो लेकिन इस वर्ष एपीडा एवं कृषक बंधुओं के प्रयास से यह संभव होता दिख रहा है। उन्होंने सरकार की विभिन्न परियोजनाओं पर भी प्रकाश डाला। जो कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद के निर्यात को बढ़ावा देने में सहायता करेगा।इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, सीडीओ श्रीलक्ष्मी वीएस, डीएचओ मेवाराम व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।