{"_id":"6864322a3c1416d2b808caea","slug":"come-to-government-hospitals-you-will-get-cheap-and-good-treatment-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-136030-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: सरकारी अस्पतालों में आएं, मिलेगा सस्ता और अच्छा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: सरकारी अस्पतालों में आएं, मिलेगा सस्ता और अच्छा इलाज
विज्ञापन
मिर्जापुर। डाॅक्टर्स डे पर मंगलवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से महंगे होते इलाज के बीच चिकित्सकों के सामाजिक दायित्व विषय पर मंडलीय अस्पताल में संवाद का आयोजन किया गया।
इसमें डॉक्टरों ने कहा कि सस्ते और अच्छे इलाज के लिए लोगों को सरकारी अस्पताल आना चाहिए। एक रुपये की पर्ची पर सारा इलाज नि:शुल्क होता है। डाॅक्टर ईमानदारी से अपने दायित्व निभाते हैं।
मंडलीय अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. सुनील सिंह ने कहा कि डाॅक्टर का पेशा ही सेवा है। निजी अस्पतालों में इलाज महंगा है। सरकारी अस्पतालों में निशुल्क और अच्छे इलाज की सुविधा मिल रही है। मंडलीय अस्पताल में एक रुपये की पर्ची पर जांच और इलाज से लेकर दवाइयां तक मिल रही हैं।
विज्ञापन
चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. पंकज पांडेय ने कहा कि निजी अस्पताल में इलाज महंगा है, पर सरकार की आयुष्मान योजना से निशुल्क उपचार करा सकते हैं। सरकारी अस्पतालाें में दवा, जांच और इलाज सब निशुल्क मिलता है।
वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डाॅ. अनुराग पटेल कहा कि सरकारी डाॅक्टर समर्पण के साथ दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. देवराज यादव ने कहा कि डाक्टर के पास पीड़ित ही आता है। इस दौरान डाॅ. केपी श्रीवास्तव, डाॅ. देवर्षी पाठक, डाॅ. आशुतोष शुक्ला, डाॅ. प्रशांत त्रिपाठी, डाॅ. सत्यम सिंह, डाॅ. अमित यादव, डाॅ. प्रतीक पाठक, डाॅ. देवेश आदि रहे।