फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Colorful cultural shade scattered in indigenous program

देशज कार्यक्रम में बिखरी रंगबिरंगी सांस्कृतिक छटा

Sun, 26 Dec 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Colorful cultural shade scattered in indigenous program
चुनार के रामबाग स्थित हनुमान प्रसाद सत्यनारायण पोद्दार इंटर कालेज में देशज दिवस कार्यक्रम में स - फोटो : MIRZAPUR
रामबाग स्थित हनुमान प्रसाद सत्यनारायण पोद्दार इंटर कालेज में रविवार को सुरभि शोध संस्थान के तत्वावधान में देशज दिवस का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्र सरकार के पावर कारपोरेशन के निदेशक नरामनरेश त्रिपाठी व विशिष्ट अतिथि प्रदेश के ऊर्जा राज्य मंत्री रमाशंकर पटेल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

संस्थान द्वारा संचालित राधाकृष्ण वनवासी छात्रावास में अध्यनरत विभिन्न प्रांतों के छात्राओं के गणेश वंदना से सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत हुई। अरूणाचंल प्रदेश की छात्राओं ने अतिथियों के स्वागत में स्वागतम, स्वागतम आपका स्वागतम श्रीमान गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मिजोरम, नागालैंड, आसाम, सिक्किम, मेघालय, त्रिपुरा अरणाचंल प्रदेश सहित कुल 12 प्रांतों के छात्र- छात्राओं ने गीत, नृत्य, नाटक आदि तमाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति कर लोगों का मन मोह लिया। देशज दिवस कार्यक्रम अंतर्गत इन प्रांतों के छात्र- छात्राओं ने बांसुरी वादन, तबला वादन, सितार वादन के साथ ही अपने खान पान, कला संस्कृति आदि का प्रदर्शन भी किया। जिसकी भूरि भूरि प्रशंसा मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों ने किया। छात्र- छात्राओं ने विभिन्न खान पान के स्टाल भी लगाए। इस दौरान राज्य सभा सांसद रामसकल, नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा, राजबहादुर सिंह, सुरभि शोध संस्थान के निदेशक सूर्यकांत जालान, बचाऊ लाल सेठ, नंदलाल केशरी, जगदीश सिंह, अखिलेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed