फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Collectorate spotlight is on, the performance of organizations

कलेक्ट्रेट पर रही गहमागहमी, संगठनों का प्रदर्शन

Tue, 25 Aug 2015 12:56 AM IST
ब्यूरो/ मिर्जापुर /अमर उजाला
ब्यूरो/ मिर्जापुर /अमर उजाला Updated Tue, 25 Aug 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
Collectorate spotlight is on, the performance of organizations

विज्ञापन
विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में शिक्षकों ने  सोमवार को जिला पंचायत कार्यालय    परिसर से कलेक्ट्रेट परिसर तक शांति मार्च निकाला।

विशिष्ट बीटीसी शिक्षकों ने पांच सूत्री मांग पूरी नहीं होने पर रोष जताया। साथ ही जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को पत्रक भेजा।
 
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष संजय  तिवारी ने कहा कि    प्रदेश सरकार विशिष्ट बीटीसी शिक्षकों के हितों की अनदेखी  कर रही है। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक एक अप्रैल वर्ष 2004 के बाद नियुक्त सभी  शिक्षकों को पुरानी पेंशन   लागू करने, 17140 और 18150 पदोन्नत वेतनमान  और  मृतक आश्रित को सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति करने की मांग की।
विज्ञापन


साथ ही  प्रशिक्षु शिक्षकों को प्रशिक्षण की अवधि    को   सेवाकाल में जोड़ते हुए शीघ्र ही स्थायी नियुक्ति, ग्रामीण भत्ता पांच हजार तथा दूरस्थ जनपदों में तैनात  शिक्षकों को गृह जनपदों में स्थानांतरण और प्रमोशन में वरिष्ठता प्रथम  नियुक्ति के आधार पर  करने की मांग की। उन्होंने कहा कि मांगों को लेकर विशिष्ट बीटीसी शिक्षक  प्रदेश नेतृत्व के माध्यम से चार सितंबर को लक्ष्मण झूला पार्क लखनऊ में धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिलाध्यक्ष ने कहा कि सभी शिक्षक चार सितंबर  को धरना प्रदर्शन में सम्मिलित होकर उसे सफल बनावें। इस दौरान डा. विजय शंकर, अवधेश मिश्रा, सर्वेश, राधेश्याम, मुन्ना सिंह, राघवेंद्र शुक्ल, मनोज तिवारी, राजनाथ, सुनील तिवारी,  पूजा, अभिषेक, अच्छे लाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed