फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Collector hoisted the flag

मण्डलायुक्त व जिलाधिकारी ने किया ध्वजारोहण

Sun, 16 Aug 2020 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Collector hoisted the flag
फोटो
विज्ञापन

मंडलायुक्त व जिलाधिकारी ने किया ध्वजारोहण
स्वतंत्रता दिवस पर सभी सरकारी कार्यालयों में किया गया झंडोत्तोलन
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। स्वतंत्रता दिवस समारोह जनपद में जोश और जज्बे के साथ मनाया गया। सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण किया गया।
पथरहिया स्थित मंडलायुक्त कार्यालय पर मंडलायुक्त प्रीती शुक्ला ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान अपर आयुक्त रमेश सादव, सुरेन्द्र बहादुर, संयुक्त विकास आयुक्त के अलावा अन्य कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। मंडलायुक्त ने वैश्विक महामारी से बचाव एवं उस कार्य में लगे कोराना योद्धाओं को बधाई देते हुये कहा कि इस दौरान उनके द्वारा जो कार्य किया गया वह सराहनीय है। जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल ने कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी यूपी सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी हरिशंकर यादव, मजिस्ट्रेट जगदंबा सिंह के अलावा अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। इस के पूर्व जिलाधिकारी ने नगर के नारघाट स्थित शहीद उद्यान में जाकर शहीद के प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर ध्वजारोहण किया। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समारोह में जिलाधिकारी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर भी माल्यार्पण किया। कोविड-19 महामारी की चर्चा करते हुये जिलाधिकारी ने इस कार्यों में जुडे़ लोगों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सभी लोगों के द्वारा चाहे वह मेडिकल स्टाफ में नर्स, डाक्टर, कोरोना कार्य में लगाये गये अन्य अधिकारी कर्मचारीगण, मीडिया के लोग सभी के द्वारा जनपद में अपने दायित्यों का पालन करते हुए कोरोना पर नियंत्रण पाने का का सराहनीय कार्य किया है। इसी का देन है कि आज देश में जनपद मिर्जापुर को स्काच गोल्ड अवार्ड से सम्मानित किया गया।

मिर्जापुर नगर के लालडिग्गी में नगर पालिका परिषद कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने तिरंगा फहराया। साथ ही कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। नपाध्यक्ष ने कहा कि कर्मचारियों ने कठिन परिस्थितियों में कोरोना जैसी बीमारी को मात देते हुए जिस तरह से कार्य किया वह प्रशंसनीय है। कार्यालय के मैदान में पौधरोपण भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed