फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   CMO refuses to accept handover of Shivgarh CHC building due to substandard construction.

Mirzapur News: शिवगढ़ सीएचसी भवन का घटिया निर्माण सीएमओ ने हैंडओवर लेने से किया इन्कार

Mon, 06 Jul 2026 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
CMO refuses to accept handover of Shivgarh CHC building due to substandard construction.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पड़री। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ केके मिश्र ने रविवार शाम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पड़री और शिवगढ़ के नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया।
निरीक्षण में शिवगढ़ की सीएचसी के निर्माण कार्य में अनियमितताएं मिलने पर सीएमओ ने संबंधित ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाते हुए मानक के अनुरूप कार्य पूर्ण होने तक भवन को किसी भी दशा में हैंडओवर नहीं करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सबसे पहले सीएमओ डॉ केके मिश्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पड़री पहुंचे, जहां ओपीडी की व्यवस्था, मरीजों के उपचार एवं चिकित्सकों की उपस्थिति के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

भर्ती वार्ड का निरीक्षण कर साफ-सफाई तथा मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।
पैथोलॉजी लैब में उपकरणों की स्थिति और कार्यप्रणाली की जांच की गई, डिलीवरी रूम में स्वच्छता, मातृ एवं शिशु सुरक्षा से जुड़े इंतजाम को देखा। सीएमओ ने दवाओं के स्टॉक के बारे में जानकारी ली।

इसके सीएमओ शिवगढ़ स्थित नवनिर्मित अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने मीटिंग हॉल, सोलर पैनल सहित पूरे अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया।
निरीक्षण में उन्होंने निर्माण कार्य अधूरा एवं मानक के अनुरूप न होने पर उसे हैंडओवर से मना कर दिया। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आनंद यादव अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed