फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   CM Yogi Mirzapur visit CM Yogi will come to Mirzapur today will inspect Vindhya Corridor construction work

CM Yogi In Mirzapur : मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करेंगे

Sat, 24 Sep 2022 02:35 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 24 Sep 2022 02:35 PM IST
सार

सीएम योगी आदित्यनाथ आज मिर्जापुर दौरे पर हैं। सीएम मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करेंगे। फिर मंदिर परिसर में मौजूद अन्य विग्रहों का भी दर्शन करेंगे।
 

विज्ञापन
CM Yogi Mirzapur visit CM Yogi will come to Mirzapur today will inspect Vindhya Corridor construction work
सीएम आदित्यनाथ योगी - फोटो : Social Media

विस्तार

प्रदेश के मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंच गए हैं। सीएम योगी विंध्याचल मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। साथ ही विंध्य कॉरिडोर निर्माण कार्य का निरीक्षण भी करेंगे। विंध्य कॉरिडोर सीएम योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। जिसका शिलान्यास 1 अगस्त 2021 को हुआ था। मेला शुरू होने से एक दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंदिर में मत्था टेकेंगे। मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करेंगे, फिर मंदिर परिसर में मौजूद अन्य विग्रहों का भी दर्शन करेंगे। सीएम योगी विंध्य कॉरिडोर को लेकर चल रहे कार्य का निरीक्षण करेंगे।

विज्ञापन

वे अष्टभुजा व कालीखोह भी जा सकते हैं। फिर पथरहिया स्थित आयुक्त कार्यालय में बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। बैठक के बाद वापस लौट जाएंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पूरे दिन तैयारी चलती रही। जहां मंदिर के पास अधूरे निर्माण कार्यों को टीन शेड व पर्दे से ढंका गया।
विज्ञापन

पढ़ें: नवरात्र मेले की तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप, विदेशी फूलों से सजेगा मां का दरबार
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं साफ सफाई और रंग रोगन का कार्य भी तेजी से होता दिखा। पूरे दिन प्रशासनिक अधिकारियों का मंदिर परिसर में आना-जाना लगा रहा। मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर फ्लीट रिहर्सल व सुरक्षा तैयारियां भी चलती रहीं। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल, एसपी संतोष कुमार मिश्रा, एडीएम शिव प्रताप शुक्ला, सिटी मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed