फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   CM Yogi in Mirzapur: Cm yogi visit worshiped maa Vindhyavasini and inaugurated oxygen plant

मिर्जापुर में सीएम योगी: मां विंध्यवासिनी के दरबार में लगाई हाजिरी, आक्सीजन प्लांट का किया लोकार्पण

Tue, 25 May 2021 03:33 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 25 May 2021 03:33 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को मिर्जापुर जिले का दौरा किया। यहां उन्होंने आक्सीजन प्लांट का लोकार्पण किया। साथ ही पोस्ट कोविड मरीजों का हालचाल जाना। इसके बाद मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन किए।

विज्ञापन
CM Yogi in Mirzapur: Cm yogi visit worshiped maa Vindhyavasini and inaugurated oxygen plant
सीएम योगी ने मां विंध्यवासिनी के दरबार में लगाई हाजिरी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पूर्वांचल के मिर्जापुर दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार की सुबह मंडलीय अस्पताल में बने ऑक्सीजन प्लांट का  लोकार्पण किया। इसके बाद पोस्ट कोविड के दो मरीजों से बात कर वहां की मिलने वाली दवा वह अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। फिर उन्होंने मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन किए।

विज्ञापन


सुबह साढ़े 10 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पर उतरने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोविड कंट्रोल रूम पहुंचे। तीन मिनट निरीक्षण करने के बाद योगी आदित्यनाथ मंडलीय अस्पताल पहुंचे। वहां पर बने ऑक्सीजन प्लांट का  लोकार्पण करने के बाद एसआईसी से ऑक्सीजन की क्षमता के बारे में जानकारी ली। साथ ही कोविड मरीजों के लिए बनाए गए एल-टू वार्ड और तीसरे चक्र के संक्रमण को देखते हुए बच्चों के लिए बनाए जाने वाले वार्ड के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन


एसआईसी ने बच्चों के लिए बनाए गए वार्ड और एल-टू के बारे में जानकारी दी। इसके बाद मुख्यमंत्री मेडिकल वार्ड में बने पोस्ट वार्ड में पहुंचे। वहां पर अलीमन और पूनम से बात की। मुख्यमंत्री से पूछा कि वह कब भर्ती हुई थीं और दवा आदि मिल रहा है कि नहीं। बातचीत करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नुवाव गांव के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री के साथ सांसद अनुप्रिया पटेल, आयुक्त योगेश्वर राम मिश्र, डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

CM Yogi in Mirzapur: Cm yogi visit worshiped maa Vindhyavasini and inaugurated oxygen plant
आक्सीजन प्लांट का किया लोकार्पण - फोटो : अमर उजाला।

मां विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचे सीएम
मिर्जापुर दौरे के दोपहर बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां विंध्यवासिनी मंदिर के गर्भ गृह में विधिवत दर्शन-पूजन किया। इसके बाद परिसर में स्थित अन्य विग्रहों के समक्ष शीश नवाया। वहां से बाहर निकलने के बाद विंध्य कॉरिडोर की झलक देखी। इस दौरान उनके साथ कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed