फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   CM Yogi Adityanath said woman police will action on Samajwadi criminals in mirzapur

UP: सपाई गुंडों की डेंटिंग-पेंटिंग करेंगी पुलिस में भर्ती बेटियां, मिर्जापुर की जनसभा में सीएम ने कही ये बात

Sat, 16 Nov 2024 10:51 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 16 Nov 2024 10:51 AM IST
सार

CM Yogi Adityanath In Mirzapur: मिर्जापुर की जनसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पुलिस में भर्ती बेटियां सपाई गुंडों की डेंटिंग- पेंटिंग करेंगी। 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath said woman police will action on Samajwadi criminals in mirzapur
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 60200 पदों के लिए हुई पुलिस भर्ती परीक्षा के परिणाम इसी महीने घोषित होंगे। भर्ती परीक्षा की 20 फीसदी सीटें बेटियों के लिए आरक्षित हैं। कहा कि अगर सपाई गुंडों ने बेटियों के ऊपर टेढ़ी नजर डालने का काम किया तो पुलिस में भर्ती बेटियां आगे इनकी डेंटिंग-पेंटिंग का काम कायदे से करेंगी। बेटियों की तैनाती हर चौराहे, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में की जाएगी। बेटियां कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने का काम करेंगी। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शुक्रवार को मिर्जापुर के मझवां विधानसभा क्षेत्र के चंदईपुर में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के समय नौजवानों के भविष्य पर संकट था। उनके समय में नौकरी निकलती थी और चाचा-भतीजे की जोड़ी वसूली के लिए साथ-साथ निकलती थी। पैसा वसूला जाता था और नौकरी भी नहीं लगती थी। उत्तर प्रदेश की जनता और बेटियां मां विंध्यवासिनी से प्रार्थना करती हैं कि मां इतना आशीर्वाद देना कि जिन्होंने उत्तर प्रदेश के सामने पहचान का संकट खड़ा किया था, ऐसी सपा सत्ता के द्वार तक न पहुंचने पाए।  
विज्ञापन

नो कर्फ्यू-नो दंगा, अब उत्तर प्रदेश में है सब चंगा

सीएम ने कहा कि जिस उत्तर प्रदेश की पहचान माफिया, कर्फ्यू और दंगों से होती थी, वह उत्तर प्रदेश माफिया मुक्त, कर्फ्यू रक्त, दंगा मुक्त है। नो कर्फ्यू, नो दंगा। अब उत्तर प्रदेश में है सब चंगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी को चार वार प्रदेश में शासन चलाने का अवसर प्राप्त हुआ। उस समय मेडिकल कॉलेज, हर घर नल जैसी विकास योजनाओं को लेकर काम क्यों नहीं हुआ। विकास उनके एजेंडे का हिस्सा था ही नहीं। वहां पर सबका साथ और परिवार के विकास के भाव से कार्य करते थे। सैफई परिवार का विकास हुआ या फिर प्रदेश के बड़े माफिया, गुंडों का ही विकास हुआ।

कृष्णानंद राय की हत्या करने वाला सपा के गले का हार
मुख्यमंत्री ने कहा कि कौन नहीं जानता कि कृष्णानंद राय की हत्या करने वाला माफिया समाजवादी पार्टी के गले का हार था। राजू पाल की हत्या करने वाला दुर्दात माफिया सपा और बहुजन समाज पार्टी के गले का हार था। इन्होंने कार्य नहीं किए कारनामे किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed