फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   CM Yogi Adityanath laid foundation stone of Maa Vindhyavasini University

UP: आचार संहिता लागू होने से पहले सीएम योगी ने किया मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय का शिलान्यास

Sun, 17 Mar 2024 03:23 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 17 Mar 2024 03:23 PM IST
सार

154.1524 करोड़ रुपये की लागत वाले विश्वविद्यालय का शिलान्यास सीएम योगी ने वर्चुअली किया। शिलान्यास स्थल पर केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल की अध्यक्षता में प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने पुरोहितों के मंत्रोचार के बीच विद्यालय का भूमि पूजन किया। 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath laid foundation stone of Maa Vindhyavasini University
Mirzapur news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आचार संहिता लागू होने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुराबाद से तहसील क्षेत्र के देवरी कला में प्रस्तावित मां विंध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय का वर्चुअली शिलान्यास किया। 154.1524 करोड़ रुपये की लागत वाले विश्वविद्यालय का शिलान्यास बहुप्रतीक्षित था। शिलान्यास स्थल पर केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल की अध्यक्षता में प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने पुरोहितों के मंत्रोचार के बीच विद्यालय का भूमिपूजन किया। 

विज्ञापन


डबल इंजन की सरकार ने किया ऐतिहासिक विकास कार्य: सीएम योगी
डबल इंजन की सरकार ने ऐतिहासिक विकास कार्य किया है। विंध्याचल जिले के देवरी कला में विश्व विद्यालय बनने से मंडल के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाने पड़ेगा। इसके लिए केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने अथक प्रयास किया। इससे मंडल के तीनों जिलों के छात्रों को उच्च शिक्षा का लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन


केंद्रीय एवं वाणिज्य मंत्री राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि जिले को विश्व विद्यालय, मेडिकल कॉलेज, पेट्रोलियम रिफाइनरी, गंगा नदी पर पुल, आदि जैसे विकास कार्यों की सौगात मिली है। सरकार में सड़क, बिजली,जल जीवन मिशन के तहत हर घर निशुल्क शुद्ध जल, निशुल्क राशन, आयुष्मान कार्ड, बीपीएल परिवारों को गैस कनेक्शन के साथ एक वर्ष में दो बार फ्री गैस तथा विधवा, वृद्धा एवं विकलांग आदि पेंशन देने की शत प्रतिशत व्यवस्था सरकार की ओर से की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य सभा सांसद रामशकल ने कहा कि जब हम पहली बार सांसद चुने गए तो इंटर कालेज भी नही होते थे। सांसद के प्रयास से मड़िहान जैसे पिछड़े क्षेत्र के लोगों का विश्वविद्यालय का सपना पूरा हुआ है। 

25 हेक्टेयर में हो रहा है निर्माण

CM Yogi Adityanath laid foundation stone of Maa Vindhyavasini University
Mirzapur news - फोटो : अमर उजाला

मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने कहा कि शिक्षा व सुरक्षा पर सरकार विशेष ध्यान रख रही है। सदर विधायक रत्नाकर मिश्र ने कहा कि यह जिला पहले लक्ष्मी की नगरी थी। अब डबल इंजन की सरकार ने सरस्वती की नगरी बना दिया है। देवरी कला के ग्राम प्रधान अखिलेश्वर पांडेय का सम्मान किया गया। इस दौरान छानबे विधायक रिंकी कोल, चेयरमैन जगदीश सिंह पटेल आदि ने सभा को संबोधित किया। संचालन विनोद कुमार ने किया।

मिर्जापुर विंध्य विश्वविद्यालय का 25. 500 हेक्टेयर भूमि में निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए 154 करोड़ रुपए से अधिक बजट प्रस्तावित है। जिसमें से 38 करोड़ रूपया जारी भी कर दिया गया है। इसके पूर्व केंद्रीय मंत्री ने मड़िहान तिराहा के सुंदरीकरण के लिए होने वाले कार्य का भी भूमि पूजन कर शिलान्यास किया।कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि विद्यालय में लगभग एक लाख 17हजार छात्रों के उच्च शिक्षा एवं छात्र-छात्रावास की व्यवस्था होगी।

परिसर में ही कुलपति व अन्य के आवास के साथ ही पुलिस चौकी का भी निर्माण कराया जाएगा। केंद्रीय पुस्तकालय भी बनाया जाएगा। उच्च शिक्षा के लिए छात्रों को दूर नही जाना होगा।इस अवसर पर आयुक्त डा. मुथुकुमार स्वामी बी., जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, पुलिस अधीक्षक अभिनंदन, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, अपर जिलाधिकारी शिवप्रताप शुक्ला, उपजिलामजिस्ट्रेट मड़िहान युगांतर त्रिपाठी, तहसीलदार संजीव कुमार यादव आदि शासन प्रशासन के लोग उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed