फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   CM twice, Ultimatum of ADG three times, yet the result is zero

दो बार सीएम, तीन बार एडीजी का अल्टीमेटम, फिर भी नतीजा शुन्य

Wed, 23 Dec 2020 10:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
CM twice, Ultimatum of ADG three times, yet the result is zero
मिर्जापुर। लालगंज के बामी गांव में हुए तिहरे हत्याकांड का संज्ञान लेकर मुख्यमंत्री ने दो बार और एडीजी जोन वाराणसी ने मामले का खुलासा करने के लिए तीन बार अल्टीमेटम दिया, पर जिले की पुलिस हत्यारोपियों को पकड़ने की छोड़िए, हत्या के कारण का पता नहीं लगा सकी। इसमें पुलिस के साथ बनाई गई एसआईटी, क्राइम ब्रांच, एसओजी और वाराणसी की एसटीएफ तक फेल हो गई है। अब तो लग रहा है कि मामला पुलिस के बस का नहीं है।
विज्ञापन

बामी निवासी राजेश तिवारी का पुत्र 15 वर्षीय सुधांशु, 15 वर्षीय शिवम पुत्र राकेश तिवारी व 14 वर्षीय हरिओम पुत्र मुन्नालाल तिवारी के साथ एक दिसंबर को कुशियरा जंगल में बेर खाने की बात कहकर घर से निकले थे। लापता तीन किशोरों का शव अगले दिन जंगल के बंधी में मिला। तीन किशोरों की हत्या के बाद सीएम ने मामले को संज्ञान में लेकर त्वरित खुलासा करने के लिए दो बार अल्टीमेटम दिया। तीन बार एडीजी जोन वाराणसी बृजभूषण दौरा कर चुके है। परिजन जाकर मुख्यमंत्री से मिल चुके है। मुख्यमंत्री प्रमुख सचिव, डीजीपी को 24 घंटे के लिए मामले का खुलासा करने का अल्टीमेटम दिया, पर मुख्यमंत्री के अल्टीमेटम को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। मामले का खुलासा करने में लगेे टीम को अब तक कोई ऐसा साक्ष्य नहीं मिला है। जिससे की पुलिस हत्या के कारण का पता लगा सके। हत्या का कारण जानने के लिए पुलिस ने गांव के कई लोगों को उठाकर पूछताछ किया। पुलिस के पूछताछ पर ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ पिटाई कर जबरदस्ती हत्या करने की बात कबूलने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। जंगल से लेकर गांव तक पुलिस छानबीन कर चुकी है, पर नतीजा अभी तक शून्य ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed