फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   CM's swearing-in ceremony seen live on LCD

एलसीडी पर लाइव देखा सीएम का शपथ ग्रहण समारोह

Sat, 26 Mar 2022 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
CM's swearing-in ceremony seen live on LCD
मिर्जापुर। सिटी सहित अन्य ब्लाक मुख्यालय पर शुक्रवार को एलसीडी के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शपथ ग्रहण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी, समस्त कर्मचारी सहित काफी संख्या में ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी सिटी रामदरस चौधरी की मौजूदगी में कार्यालय में मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण दिखाया गया। इस दौरान एडीओ पंचायत प्रदीप सिंह, जेई आरईएस सुभाष सिंह, कौशलेंद्र राय, चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, सुजीत कुमार सिंह, अनुप दुबे, राजेश मिश्रा, पंकज सिंह, शशिकांतधर द्विवेदी, शेष नारायण सिंह सहित ग्राम प्रधान, ग्राम रोजगार सेवक मौजूद रहे। जमालपुर, खंड विकास अधिकारी जमालपुर रविंद्र सिंह की मौजूदगी में ब्लाक परिसर में एडीओ पंचायत छोटेलाल, स्थापना बाबू मनोज सिंह, एकाउंटेंट इमरान अहमद, एपीओ विजय श्रीवास्तव के अलावा ग्राम प्रधान कमलापति सिंह, संतोष सिंह सहित बड़ी संख्या में रोजगार सेवक व सफाईकर्मियों ने मुख्यमंत्री का लाइव शपथ ग्रहण कार्यक्रम देखा। जिगना, छानबे ब्लाक मुख्यालय सभागार में अधिकारियों और कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री समेत अन्य मंत्रियों के लाइव शपथ ग्रहण समारोह देखा गया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी शरद कुमार सिंह, सहायक विकास अधिकारी पंचायत रविकांत ओझा, राजेंद्र प्रसाद सहित गुलाम रसूल, विनोद कुमार यादव, दिलीप पाठक, राजमणि शुक्ला, अनुरुद्ध तिवारी, हरिश्चंद्र बिंद, प्रकाशचंद दुबे, शशिकांत यादव, आशीष मिश्र, अमितेश, अखिलेश सिंह, राज कुमार, नंदलाल, उत्तम सिंह, शैलेंद्र कुमार, दिनेश कुमार सहित अन्य ब्लॉक अधिकारी, कर्मचारी व ग्राम प्रधान मौजूद रहे ।
विज्ञापन

जिला पंचायत सभागार में एलईडीटी स्क्रीन पर सजीव प्रसारण देखा गया। संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ की लोक गायिका उषा गुप्ता एवं लोक गायक शिवलाल गुप्ता ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति की। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जिला पंचायत सभागार के अलावा जिले के सभी विकास खंडों व नगर पालिकाओं व नगर पचायतों में भी दिखाया गया। इसके अलावा सूचना विभाग के द्वारा भरूहना चौराहा, अमरावती चौराहा विन्ध्याचल तथा संकटमोचन मंदिर तिराहा वासलीगंज पर एलईडी वाल स्क्रीन के माध्यम से भी शपथ ग्रहण समारोह का सजीव प्रसारण दिखाया गया। जिला पंचायत सभागार में डिप्टी कलेक्टर डॉ. कृपाशंकर पांडेय, अपर जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय के अलावा बड़ी संख्या महिलायें एवं गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed