{"_id":"66fe64162280aab0a7010782","slug":"cm-s-dream-got-a-tangible-form-unique-shade-of-vindhya-corridor-maa-s-court-decorated-with-pink-stones-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur: सीएम के सपने को मिला मूर्त रूप, विंध्य कारीडोर की अनोखी छटा, गुलाबी पत्थरों से सजा माता का दरबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur: सीएम के सपने को मिला मूर्त रूप, विंध्य कारीडोर की अनोखी छटा, गुलाबी पत्थरों से सजा माता का दरबार
Thu, 03 Oct 2024 03:01 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Thu, 03 Oct 2024 03:01 PM IST
सार
नवरात्रि में विंध्य कारीडोर का आकर्षण। धाम तक पहुंचने के लिए चार द्वार बनाए गए हैं ।चारों द्वार पर राजस्थानी कारीगरों ने नक्काशी की है। मंदिर को गुलाबी पत्थरों से सजाया गया है और मंदिर का परिक्रमा मार्ग बनकर तैयार है। मंंदिर परकोटा में यज्ञशाला, वीआईपी रूम, क्लाक रूम और कंट्रोल रूम के साथ साधना केंद्र बनाया गया है। तमाम व्यवस्थाएं देख भक्त जय माता दी का उद्घोष कर रहे हैं।
विज्ञापन
विंध्य कारीडोर की सज्जा
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
अगर आप विंध्य की देवी के दर्शन की इक्षा रख रहे हैं तो इस बार आपको विंध्य कारीडोर का आकर्षण मोहित करने वाला है। कभी जहां संकरा रास्ता भक्तों को भक्ति के लिए जूझने पर मजबूर कर रहा था वहां अब सुगम और व्यवस्थित मार्ग है जो हर आने वाले दर्शनार्थी को सुविधा प्रदान कर रहा है।
विज्ञापन
मिर्जापुर में मां विन्ध्यवासिनी का विंध्यधाम इस नवरात्रि देवी के दर्शन के साथ सुविधाओं का धाम बन रहा है। मंदिर का परिक्रमा पथ माता के भक्तों को पुण्य प्रदान कर रहा है। पूरे विंध्य धाम को गुलाबी पत्थर से सजाया गया है। जगह की कमी से सिसक रही मंदिर की दीवार अब आजाद हो गई है और मंदिर का पूर्ण आकर्षण दिख रहा।
विज्ञापन
मंदिर तक पहुंचने के लिए चार द्वार बने है इन द्वार पर राजस्थान के कारीगरों ने हाथ से काम किया है। मंदिर के चारों तरफ परकोटा बनाया गया है, जिसमें यज्ञशाला,वीआईपी रूम, कंट्रोल रूम और क्लाक रूम के साथ पुरोहितों के बैठने की व्यवस्था बनाई गई है। विंध्यधाम चूंकि साधना का केंद्र भी माना जाता है लिहाजा साधकों के लिए साधना केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
इन सबके अलावा परिक्रमा पथ लगभग पचास फीट का बनाया गया है जिससे भक्त माता के धाम की परिक्रमा कर सकते हैं इसी पथ का एक मार्ग गंगा के घाट तक भी जाता है जिससे आप गंगा स्नान के बाद सीधे माता के दरबार में प्रवेश कर सकते हैं।
व्यवस्था पर गौर करें तो मंदिर में कतार को व्यवस्थित करने के लिए स्टील की रेलिंग लगाई गई है और सुरक्षा के लिहाज से 250 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं जो हर एक जगह पर अपनी पैनी निगाह रखे हुए हैं। पूरे मंदिर परिसर में प्रकाश की उत्तम व्यवस्था है इसके साथ ही साज सज्जा के लिहाज से फसाड लाइटें भी लगाई गई हैं जो शाम होते ही मंदिर की अलग छटा प्रदान करती हैं।
आपको बता दें कि पहले विंध्यधाम में संकरी गलियां थी उन गलियों से गुजरते लोगों की लंबी कतार दर्शन में असुविधा पैदा करती थी सरकार के प्रयास से पहले यहां एक सर्वे कराया गया और बाद में पूरे प्लान के साथ इसे मूर्त रूप दिया गया।
1 अगस्त 2021 को विंध्य कारीडोर की आधार शिला गृहमंत्री अमित शाह ने रखी थी। सीएम लगातार इसके चल रहे कार्य को लेकर जानकारी ले रहे थे बीते दिनों यूपी के सीएम योगी भी मिर्जापुर आए थे और भक्तों से आह्वान कर कहा था कि इस बार के नवरात्र में विंध्य काॅरीडोर की अलग छटा दिखेगी और जिस तरह से व्यवस्था और आकर्षण का संगम यहां दिख रहा है भक्त भी उत्साहित नजर आ रहे हैं। माता के दरबार में हाजिरी लगाकर जयकारे लगा रहे हैं।