{"_id":"7e016a487f37ba8c191459296723d2f7","slug":"cm-and-preparing-for-finals-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेमी और फाइनल की तैयारी में जुटे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेमी और फाइनल की तैयारी में जुटे
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Mon, 28 Sep 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक रविवार को पुरजागीर स्थित पेट्रोल पंप के पास हुई। मुख्य अतिथि मंडल कोआर्डिनेटर गुड्डुराम ने कहा कि कार्यकर्ता सेमी फाइनल और फाइनल की तैयारी में जुटे।
उन्होंने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। साथ ही बसपा समर्थित प्रत्याशियों के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार करने को कहा। साथ ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर रणनीति बनाई गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंडल कोआर्डिनेटर ने कहा कि जिला पंचायत चुनाव सेमी फाइनल है। फाइनल मैच 2017 में संपन्न होगा। कार्यकर्ता सेमी फाइनल और फाइनल के लिए कमर कस लें।
विज्ञापन
साथ ही बसपा समर्थित प्रत्याशियों के लिए जी जान से प्रचार प्रसार में जुट जाए। जिससे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बसपा समर्थित अधिक से अधिक प्रत्याशी विजयी हो। हमें अपने अधिकार की लड़ाई ग्राम पंचायत स्तर से लेकर संसद तक लड़नी होगी।
रीता यादव ने कहा कि बहुजन समाज के हित में महापुरुषों ने काफी संघर्ष किया है, जिसे हमें निरंतर आगे बढ़ाते रहना है। जिलाध्यक्ष राजेश गौतम ने कहा कि आगामी चुनाव के लिए कार्यकर्ता घर- घर जाकर प्रचार प्रसार और पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाए।
जिला कोषाध्यक्ष बलराम यादव ने कहा कि कार्यकर्ता पूरे मनोयोग और लगन के साथ जन सहयोग में कार्य करें। इस अवसर पर भागमनी देवी, नीलम उपाध्याय, चेतनराम, मुन्ना गौतम, मनोज गौतम आदि रहे।