फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Cloudy skies but no rain... people distressed by the humidity; crisis deepens for paddy transplantation.

Mirzapur News: बादल छाए, पर नहीं हुई बारिश... उमस से लोग बेहाल, धान रोपाई पर संकट गहराया

Tue, 21 Jul 2026 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Cloudy skies but no rain... people distressed by the humidity; crisis deepens for paddy transplantation.
सोमवार की दोपहर रमईपट्टी कचहरी तिराहे पर बाजार में चहल-पहल का हाल।-संवाद।
मिर्जापुर। आषाढ़ के तीसरे सोमवार को मौसम ने एक बार फिर लोगों और किसानों की परीक्षा ली। सुबह बादलों की आवाजाही से बारिश की उम्मीद जगी, लेकिन दोपहर बाद तेज धूप निकलने से उमस बढ़ गई।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान में 24 घंटे में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज होने के बावजूद लोगों को राहत नहीं मिली। दूसरी ओर, बारिश नहीं होने से खेतों में पानी का संकट गहराने लगा है। धान की रोपाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तापमान में गिरावट के बावजूद हवा में नमी अधिक रहने से पूरे दिन उमस बनी रही। सुबह बादलों के कारण लोगों को बारिश की उम्मीद थी, लेकिन दोपहर में तेज धूप निकलने से गर्मी और चिपचिपाहट बढ़ गई। बाजारों और सड़कों पर निकले लोगों को उमस ने परेशान किया।

बारिश नहीं होने से आमजन के साथ किसानों की चिंता भी बढ़ती जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में धान की नर्सरियां पूरी तरह तैयार हैं, लेकिन खेतों में पर्याप्त पानी नहीं होने से रोपाई का कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। किसान अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। यदि जल्द बारिश नहीं हुई तो रोपाई और फसल उत्पादन दोनों पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed