फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Cleaning work 20 percent still incomplete

सफाई कार्य 20 प्रतिशत अभी भी अधूरा

Sun, 13 Jun 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Cleaning work 20 percent still incomplete
बरसात शुरू हो गई लेकिन कुछ नालों की सफाई अभी अधूरी ही रह गई है। हालांकि नगरपालिका परिषद इसके लिए अभियान चलाकर सफाई करा रही है लेकिन अभी भी 20 फीसदी काम शेष है। मिर्जापुर नगरपालिका क्षेत्र में छोटे-बड़े कुल मिलाकर 125 नाले हैं, जिनसे होकर बरसात का पानी नदियों में जाता है। इसमें कई नाले टैप्ड हैं और कई नहीं हैं। इसके लिए अलग से गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई बनाई गई है लेकिन आरोप है कि वह इस क्षेत्र में अधिक सक्रिय नहीं है। इन नालों की सफाई के लिए प्रतिवर्ष गर्मी के मौसम में बरसात के पहले सफाई अभियान चलाया जाता है। इस बार भी नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल के निर्देश पर सफाई अभियान चलाया गया। 125 नालों में से लगभग सौ नालों की सफाई हो गई है। शेष का कार्य अभी चल रहा है। इसके लिए अभी हाल में ही नपाध्यक्ष ने बैठक कर सभी सफाई कर्मचारियों को सचेत किया था और एक सप्ताह का अल्टीमेटम भी दिया था। अधिशासी अधिकारी ओमप्रकाश का दावा है कि समय के पूर्व ही सफाई पूरी करा ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed