{"_id":"68891f1855b824f0d205f322","slug":"cleaning-the-roads-dumping-garbage-in-the-streets-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-137521-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: सड़कों पर सफाई, गलियों में डंप कर रहे कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: सड़कों पर सफाई, गलियों में डंप कर रहे कूड़ा
विज्ञापन
मिर्जापुर। संचारी रोग अभियान का असर नगर पालिका क्षेत्र में नहीं दिख रहा है। सड़कों पर तो सफाई हो रही है लेकिन गलियों और मोहल्लों में गंदगी के ढेर लगे हैं।
न तो नियमित झाड़ू लग रही है और न कूड़ा उठाया जा रहा है। कई जगह तो सफाईकर्मी खुद कूड़ा डंप कर दे रहे हैं। वहीं, नालियां भी जाम हैं, जिससे बारिश होते ही गलियों में पानी भर जाता है। नगर के कई वार्डों में ऐसी ही स्थिति है।
नगर के चंद्रदीपा, सबरी, बसही, स्टेशन रोड सहित कई अन्य जगहों की यही स्थिति है। चंद्रदीपा वार्ड में यादव बस्ती, कृष्णानगर व मिल्लत नगर में कूड़ा पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
उसे उठाया नहीं जा रहा है। यादव बस्ती में सीवर का चैंबर भी टूटा हुआ है। सभासद विनोद यादव ने बताया कि इस वार्ड में 12 हजार की आबादी है। मानक हिसाब से 20 सफाई कर्मी होना चाहिए। लेकिन सफाईकर्मियों की संख्या 11 ही है। बार-बार कहने के बावजूद भी विभाग के ऊपर कोई असर नहीं पड़ता। इसी प्रकार उत्तरी सबरी वार्ड की भी स्थिति है। सड़कें हर जगह साफ सुथरी हैं लेकिन बस्ती के अंदर की गलियों में कूड़ा डंप है। इसी वार्ड के भैंसा गोदाम बस्ती में जगह-जगह कूड़ा का ढेर पड़ा हुआ है।
नियमित रुप से न हटाए जाने के कारण वहां प्राय: बदबू फैली रहती है। नटवीर चौराहा के पास तथा डा. काशी प्रसाद जायसवाल स्कूल के पास भी गंदगी रहती है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी जी लाल ने कहा कि हर जगह पर्याप्त सफाई कर्मचारी लगे हैं। सफाई निरंतर हो रही है। यदि कहीं कोई समस्या है तो उसे दूर कराया जाएगा।